Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

भास्कर स्टिंग : लड़की फिजिकल किसी के साथ होगी, फंसेगा कोई और…

लखनऊ में भास्कर की टीम द्वारा हुए खुलासे ने हड़कंप मचा दिया है। बाकायदा पूरा स्टिंग किया गया है। जिसमें एक लड़की फर्जी रेप का मुकदमा लिखवाने के लिए रिपोर्टर से सौदेबाजी कर रही है। वह कहती है कि लड़की फिजिकल किसी के साथ होगी और रेप के केस में फंसेगा कोई और….


मिच्च मसाला नामक एक्स हैंडल प्रकरण पर लिखता है-

लखनऊ में दैनिक भास्कर की टीम की 3 महीने की स्टिंग ऑपरेशन में एक गैंग का नाम सामने आया है। जो लोगों को झूठे रेप, POCSO और नारकोटिक्स केस में फंसाने का काम करता है

इस गैंग की सरगना सफलता पाठक नाम की महिला बताई जा रही है जो खुद कहती दिखी कि उसके पास 20 से ज्यादा लड़कियों की टीम है। इनमें नाबालिग लड़कियां भी शामिल हैं।

उसने बताया कि पहले लड़की को किसी और से संबंध बनवाया जाता है ताकि मेडिकल रिपोर्ट में सबूत आ जाए। फिर उसी लड़की से जिस आदमी को टारगेट करना हो उसके खिलाफ रेप या POCSO का केस दर्ज कराया जाता है।

Safalta Pathak ने दावा किया कि पुलिस में उसकी सेटिंग है और किसी भी थाने में FIR लिखवा सकती है। आरोपी सीधे जेल जाएगा और जमानत बहुत मुश्किल होगी।

वीडियो में उसने रेट भी बताए। नाबालिग लड़की से POCSO केस लगवाने के लिए 20 लाख से ज्यादा, बालिग लड़की से रेप केस के लिए 15 से 18 लाख। नारकोटिक्स केस में कार में ड्रग्स रखवाकर गिरफ्तारी कराने की बात भी कही गई।

उसने धमकी भी दी कि अगर कोई उनके साथ धोखा करेगा तो यूपी के 75 जिलो में कहीं भी छिप नहीं पाएगा।

देख लीजिए किस तरह पुरुषों को फसाया जा रहा है आखिर पुरुष कितना सावधान रहे

इन पर तो कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए न जाने कितने लोगों की जिंदगी खराब की होगी..!

Related News…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन