Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज़ नेशन ने यूपी की कमान एक बार फिर से रतीश त्रिवेदी को दी

न्यूज़ नेशन चैनल से खबर है कि रतीश त्रिवेदी ने एक बार फिर से यूपी ब्यूरो चीफ का पदभार ग्रहण कर लिया है। रतीश त्रिवेदी इससे पहले भी करीब साढ़े 5 साल की एक लंबी पारी न्यूज़ नेशन के साथ खेल चुके हैं।

रतीश ने न्यूज़ नेशन के शुरुआती दौर साल 2013 में ही इस चैनल को एक प्रोड्यूसर के तौर पर जॉइन किया था लेकिन साल 2014 में उन्होंने इसके रीजनल चैनल न्यूज़ स्टेट को कानपुर ब्यूरो चीफ के रूप में जॉइन किया और 3 साल में कानपुर मंडल में रहते हुए चैनल को काफी प्रसिद्धि दिलाई।

जनवरी 2015 में उन्नाव के परियर घाट पर मिली सैकडों लाशों की एक्सक्लूसिव स्टोरी ने रातोंरात रतीश को एक अलग मुकाम हासिल करवाया और साल 2016 दिसंबर में रतीश को प्रमोट करते हुए संस्थान ने यूपी ब्यूरो चीफ के पद पर प्रोमोट करते हुए लखनऊ बुला लिया। अब रतीश लखनऊ में न्यूज़ नेशन के साथ दूसरी पारी की शुरुआत कर रहे हैं।

रतीश की सरकार में अच्छी पैठ मानी जाती है। इससे पहले रतीश कई साल दिल्ली में रह चुके हैं और एबीपी न्यूज़ और आज तक जैसे चैनल्स में लम्बी पारी खेल चुके है। न्यूज़ नेशन को छोड़ने के बाद रतीश ने रीजनल चैनल समाचार प्लस को बतौर पोलिटिकल एडिटर जॉइन किया था और वर्तमान में न्यूज़ वर्ल्ड इंडिया चैनल में एसोसिएट एडिटर के रूप में काम कर रहे थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन