Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

रवीश कुमार जैसा पत्रकार बनना चाहती है बिहार की दसवीं की टॉपर रामायणी रॉय!

अशोक दास-

किसी का आदर्श बनना सबसे मुश्किल काम है। कोई आपको आदर्श माने, आपके जैसा बनना चाहे तो यह बताता है कि आपका प्रभाव, आपका काम समाज को कुछ दे रहा है। नई पीढ़ी को सपना दे रहा है। बिहार की दसवीं का रिजल्ट आया है।

हम बिहार के लोग इसे मैट्रिक की परीक्षा कहते हैं। इस परीक्षा में बिहार के औरंगाबाद ज़िले की रहने वाली रामायणी रॉय ने 500 में से 487 नंबर लाकर राज्य में टॉप किया है। रामायणी पत्रकार बनना चाहती है। वह रवीश कुमार जैसा पत्रकार बनना चाहती है। बधाई स्वीकार करिए Ravish Kumar जी।

पुष्य मित्र-

यह लड़की रामायणी बिहार बोर्ड की दसवीं की टॉपर है. इसके बारे में सबसे खुश करने वाली बात यह दूसरे टॉपर्स की तरह कलेक्टर या एसपी नहीं बनना चाहती. यह पत्रकार बनना चाहती है. किसी मित्र ने बताया वह रवीश कुमार जैसी पत्रकार बनना चाहती है.

आज के जमाने में जब पत्रकारिता का हमारा पेशा इतना संदिग्ध हो गया है, ऐसे में किसी टॉपर का. एक लड़की का जनवादी पत्रकार बनने का सपना हम जैसे पत्रकारों को सुकून देता है. तुम अपने सपनों को जरूर पूरा करना.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन