Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

पूछते हैं रिपब्लिक भारत के स्ट्रिंगर- हमें न्याय कब मिलेगा?

सादर नमस्कार

आपके माध्यम से मैं रिपब्लिक भारत के चीफ अर्नब गोस्वामी सर से सिर्फ़ ये सवाल पूछना चाहता हूं कि आपने सुशांत राजपूत को न्याय दिलवाने के लिए जो मुहिम चलाई उसकी वजह से आपने आज तक का 18 साल का घमंड तोड़ दिया और नम्बर एक हो गए।

पूछता है भारत… पूछता है भारत… कर कर के आपने आज तक को पीछे कर कल तक बना दिया…

मगर अब आपके संस्थान में पिछले एक वर्ष से ज्यादा समय से काम करने वाले आपके स्ट्रिंगर आपसे ये पूछ रहे हैं कि उन्हें पैसा कब मिलेगा… उन्हें सम्मान कब मिलेगा…

एक साल से चवन्नी तक उनके हाथों पर नहीं रखी आपके संस्थान ने… ना ही कोई लेटर या आईडी दी… इन स्ट्रिंगरों को न्याय कब तक दोगे आप सर?

आजतक इसलिए नंबर एक रहता है क्योंकि वो अपने स्ट्रिंगरों को उनकी मेहनत का एक एक पैसा देता है… सम्मान देता है… मगर आप तो अपने यहां कुछ नहीं दे रहे…

हो सकता है आपको इसके बारे में जानकारी ही ना हो लेकिन उम्मीद करता हूं कि आप जल्दी ही अपने गरीब स्ट्रिंगरों के बारे में भी सोचेंगे…

सर कोरोना काल चल रहा है… जान हथेली पर रखकर काम कर रहे हैं आपके लिए… इसलिए कुछ तो हक बनता है हम लोगों का चैनल पर….

कृपया अपने घर में चल रहे अन्याय को देखें और इंसाफ करें….

सुशांत को न्याय दिलाते दिलाते कहीं ये न भूल जाएं कि चिराग तले घना अंधेरा है….

आपका

एक स्ट्रिंगर
रिपब्लिक भारत

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन