Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

रिपब्लिक टीवी के चक्कर में पूरे गांव पर केस करना गलत : रवीश

-रवीश कुमार-

पूरे गाँव पर केस करने की सामंती मानसिकता से बचे मुंबई पुलिस… एडिटर्स गिल्ट का यह मैसेज ज़रूरी है। बेशक रिपब्लिक टीवी का पत्रकारिता से कोई लेना देना नहीं है। एंकर झूठ बोलता है। लोगों को उकसाता है। अनाप शनाप बोलता है। लेकिन उससे ख़फ़ा पुलिस पूरे गाँव पर केस पर दे यह सही नहीं है।

आप किसी एक का गलती के लिए गाँव को सजा नहीं दे सकते। इससे पुलिस की जाँच ही संदिग्ध हो जाती है और अंत में नतीजा कुछ नहीं निकलता है। वहाँ काम करने वाले ज़्यादातर नौकरी की मजबूरी में हैं। दिन रात ख़ुद को कोसते रहते हैं।

मुमकिन है ऐसे हालात में लोग फँसे महसूस करते हों मगर उन्हें एक एंकर और मालिक की सजा क्यों मिले? उक्त एंकर ने पत्रकारिता को शर्मसार किया है। पत्रकारिता में बेहूदगी को स्थापित किया है।

एक दिन पत्रकारिता में बेहूदगी का कोर्स होगा तभी तो लोग इस चैनल में काम करने लायक़ पाए जाएँगे। लेकिन सैकड़ों प्राथमिकी दर्ज करना ग़लत है।

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Jitender Kumar

    November 3, 2020 at 7:56 am

    True, Ravish jee is a good and fair reporter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन