Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

प्रिंट मीडिया के अलहदा, मस्तमौला पत्रकार रियाज आलम की सड़क हादसे में मौत!

ब्रजेश झा-

रामगढ़वा के पत्रकार रियाज आलम लड्डू का असमय सड़क दुर्घटना में मौत की खबर सुनकर झटका जैसा लगा है। मानो ऐसा लग रहा है कि कोई झूठी खबर सुना रहा है।

रियाज आलम उर्फ लड्डू

अभी-अभी प्रभात खबर के पत्रकार भाई अरुण ओझा और बड़े भाई श्री सुशील मिश्रा का पोस्ट देखा तो जानकारी हुई कि रियाज का कल रात एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। विश्वास ही नहीं हो रहा है कि यह घटना सत्य है। अभी बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लड्डू ने पता नहीं कितनी बार फोन किया और चुनाव की वास्तविक स्थिति के बारे में अवगत कराते रहे।

लड्डू से मेरा परिचय 10 साल से ज्यादा समय से था, रियाज ने उसी दिन बताया कि अब वो भास्कर के लिए लिख रहे हैं। अभी भी लड्डू के आवाज “जी भैया, आदेश” कानों को बेचैन कर रहा है। कई बार हिंदुस्तान में रहते उनके नौकरी पर संकट के बादल आए और रियाज ने बताया और उनकी यथा संभव सहायता किया। हमेशा एक सीनियर का सम्मान और विनम्रता का परिचय देते थे लड्डू। यार क्या कर गए रियाज!

एक अलहदा, मस्तमौला, बेहद नेचुरल और स्वाभाविक इंसान का चले जाना प्रखंड के लिए, पत्रकारिता के लिए उससे ज्यादा मेरे लिए बेहद निजी अपूर्णीय क्षति है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके बच्चे और परिवार को शक्ति दे कि इस दुख की घड़ी से बाहर निकले। ॐ शांति।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन