Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

आरएनआई ने बढ़ाई वार्षिक रिटर्न भरने की तिथि

निर्मल कांत शुक्ला-

रंग लाए श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रयास… उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रयास से देश के प्रकाशकों व संपादकों को आरएनआई ने बड़ी राहत प्रदान की है। देश के सभी पत्र-पत्रिकाओं को एनुअल रिटर्न भरने की समय सीमा 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश महासचिव रमेश शंकर पांडेय ने आरएनआई को धन्यवाद देते हुए इस फैसले को उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बड़ी सफलता बताया है। श्री पांडेय ने बताया कि यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजेश त्रिवेदी ने भारत के प्रेस रजिस्ट्रार से वार्ता करके उन्हें कोरोना कर्फ्यू के दौरान प्रकाशकों को आरएनआई के एनुअल रिटर्न भरने की समस्या से अवगत कराया था। इस वार्ता के दौरान डा. राजेश त्रिवेदी के अनुरोध पर प्रेस रजिस्ट्रार ने प्रकाशकों की दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए आरएनआई के एनुअल रिटर्न भरने की तिथि बढ़ाने पर विचार करने का आश्वासन दिया था।

श्री पांडेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन को दिये गये आश्वासन को पूरा करते हुए अब आरएनआई ने एनुअल रिटर्न भरने की समय सीमा 31 मई से बढ़ाकर 31 जुलाई कर दी है, जोकि स्वागत योग्य कदम है और यूनियन इसके लिए आरएनआई को धन्यवाद ज्ञापित करती है!

आरएनआई द्वारा एनुअल रिटर्न भरने की समय सीमा बढ़ाने पर उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रगुप्त श्रीवास्तव व सरदार रविंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री लक्ष्मीकांत पाठक, भूपेंद्र मणि त्रिपाठी, निर्मल सिंह यादव व नरेंद्र भारद्वाज, कोषाध्यक्ष आलोक चौहान संघर्षी, प्रचार मंत्री शशिकांत पांडेय सहित कार्यकारिणी सदस्य सुबीर सेन, राधाकृष्ण रावत, अशोक उपरेती, अनुराग शर्मा, राकेश कश्यप, मधुसूदन शर्मा, अक्षय मिश्रा, बादशाह खान, अनिल शर्मा, फणींद्र तिवारी, विकास त्रिवेदी, चमन सिंह, अनवर हुसैन सहित लखनऊ जिला इकाई के अली हसन, मो. सगीर अनवर, आशीष बाजपेयी, चंद्रप्रकाशक चौरसिया, देवेश नायक, सोनू कनौजिया, राजकुमार सोनकर, सतीश साहू सहित तमाम पत्रकारों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

  • निर्मल कांत शुक्ला
    वरिष्ठ पत्रकार/मजीठिया क्रांतिकारी
    मंडल अध्यक्ष, बरेली मंडल बरेली
    उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन
    मोबा.-7017389915, 9411498700
    Gmail Id. [email protected]
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन