Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

रोहित का TV24 से इस्तीफा, अनीता ने एक्सप्रेस टीवी पहुंचीं, अनुज चौधरी कार्यमुक्त

लगभग 18 सालों से ईलेक्ट्रानिक मीडिया से जुडे रोहित सक्सेना ने TV24 के CEO पद से इस्तीफा दे दिया है. वे करीब साल भर से इस पद पर थे. रोहित सहारा TV, zee न्यूज, NDTV, न्यूज नेशन, न्यूज एक्सप्रेस, नेशनल वाईस जैसे चैनलों में काम कर चुके हैं. बताया जा रहा है कि रोहित सक्सेना जल्द ही नई पारी की शुरुआत करेंगे.

उधर, टीवी जर्नलिस्ट अनीता चौधरी के बारे में सूचना है कि उन्होंने नई पारी की शुरुआत नए लांच होने जा रहे चैनल टीवी एक्सप्रेस के साथ की है. उन्हें एडिटर नेशनल अफेयर बनाया गया है. अनीता डीडी न्यूज, इंडिया टीवी, न्यूज नेशन, सहारा समय, नेशनल वायस समेत कई चैनलों में बड़े पदों पर काम कर चुकी हैं.

मेरठ से सूचना है कि अमर उजाला के रोहटा क्षेत्र के संवाददाता अनुज चौधरी को सिटी इंचार्ज अमित मुद्गल ने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर पद से हटा दिया है. इसके चलते रोहटा क्षेत्र की खबरें सरूरपुर क्षेत्र के संवाददाता को ही लिखनी पड़ रही है. यहां संवाददाता न होने से सरकुलेशन और विज्ञापन दोनों पर खराब असर पड़ा है.

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. अरुण वत्स

    May 14, 2019 at 11:59 pm

    मेरी खबर को स्थान देने के लिए शुक्रिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन