Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

दैनिक भास्कर के सिद्धार्थनगर ब्यूरो चीफ से मारपीट, देखें वीडियो

राजेश साहू-

सिद्धार्थनगर के हमारे सहयोगी व जिले के दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ रोहित सिंह के साथ बीती रात करीब दर्जन भर लोगों ने चिल्हिया थाना क्षेत्र के बेलवा गांव में मारपीट की। ये मारपीट उनके घर में घुसकर हुई। बीच बचाव में आई रोहित की पत्नी को भी चोट लगी है।

मारपीट के बाद सारे आरोपी भाग गए। दो लोगों को रोहित पहचानते हैं, बाकी कौन थे यह पता नहीं। रोहित ने बताया कि जो आरोपी हैं वह पुलिस के साथ घूम रहे हैं। जबकि उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

up police से गुजारिश है कि वह इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करें।


विकास सिंह-

क्यूँ अफवाह फैला रहे हो राजेश भाई उत्तर प्रदेश में गुंडे जेल में है या तो प्रदेश छोड़ चुके है मुख्यमंत्री के अनुसार यह घटना जरूर किसी दुसरे देश की होगी।

सईद आलम-

पत्रकार पर इस तरह का हमला निंदनीय और चिंताजनक है। यदि आरोपी सच में पुलिस संरक्षण में घूम रहे हैं, तो यह न्याय व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न है। up police से अपेक्षा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर शीघ्र और कठोर कार्रवाई करे। पत्रकार की सुरक्षा ही लोकतंत्र की सुरक्षा है।

ठाकुर रितेश सिंह-

दिन पर दिन पत्रकारों से मारपीट की घटनाएं बढ़ती जा रही है और पुलिस की कार्यवाही हर बार संदिग्ध दिखाई देती है आखिर क्या कारण है कि पुलिस इन अपराधियों पर कार्यवाही की बजाय साथ घूमना ज्यादा पसंद करती है, विभाग क्या चाहता है कि पत्रकार खबर चलाना बंद कर दे?

प्रवीण-

दैनिक भास्कर जैसे संस्थान के पत्रकार भी सुरक्षित नहीं है! भाई अगर संस्थान मदद नहीं करे तो तुरंत नौकरी छोड़ देना, दैनिक भास्कर इतना बड़ा ब्रांड है cm या dgp को फ़ोन नहीं लगा सकते है क्या?

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन