Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

रुबिका लियाकत उदयपुर से चुनाव लड़ने के चक्कर में हैं क्या?

रुबिका लियाकत का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तैर रहा है। उदयपुर के बड़गांव से वायरल यह वीडियो आरएसएस के कार्यक्रम का बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर रुबिका के हिंदू सम्मेलन में बोलने पर तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं तो कोई कह रहा है कि रुबिका आने वाले वक्त में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। नीचे पढ़ें….

https://twitter.com/sauravyadav1133/status/2014000277414957341

खुशदीप सहगल-

ये मैडम ख़ुद को पत्रकार बताती हैं! अंबानी के चैनल न्यूज़ 18 में कंसल्टिंग एडीटर हैं रूबिका लियाक़त…

दो दिन पहले बड़गांव, उदयपुर में ‘विराट हिन्दू सम्मेलन के मंच से बोलती दिखाई दीं’… खुल्लमखुल्ला सब कुछ,पत्रकार का चोला भी ताक पर…

अब कल्पना कीजिए कोई रवीश कुमार या कोई पुण्य प्रसून वाजपेई या कोई अजीत अंजुम या कोई अभिसार शर्मा किसी ‘मुस्लिम सम्मेलन’ के मंच से बोलने पहुंच जाते तो यही मैडम आसमान सिर पर उठा लेतीं. साथ ही इनकी विचारधारा विशेष की ब्रिगेड के सारे चेले चपाटे भी…

मोहतरमा का गृहनगर भी उदयपुर है. उनकी ये सारी ‘लियाक़त’ कहीं भविष्य में उदयपुर से चुनाव लड़ने की तैयारी तो नहीं?


पहचाना कौन है!! आप सोचते हैं, ये निष्पक्ष पत्रकार है !! रुबिका लियाकत ऑफिशियली RSS के प्रोग्राम में मत्था टेकने पहुँच चुकी है!! जय हो..!!!!! -सद्दाम हुसैन


विकास बंसल-

आप सोचते है ये निष्पक्ष मीडिया है? रुबिका ऑफिशियली RSS के प्रोग्राम में मत्था टेकने पहुँच चुकी है। यह कार्यक्रम विराट हिंदू सम्मेलन था, जो 18 जनवरी 2026 को उदयपुर के बड़गांव में आयोजित हुआ रुबिका लियाकत वहां वक्ता के रूप में शामिल हुईं। सब कुछ खरीदा बिक चुका है अब भी ना समझे तो तुम मूर्ख हो।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन