Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

रुबिका लियाकत टीपी टीपी टीपी! देखें वीडियो

एबीपी न्यूज की एंकर रुबिका लियाकत टीपी टीपी टीपी कहते हुए पकड़ी गईं. उन्हें उनके ही न्यूज चैनल के दर्शकों ने लाइव देख लिया. टीपी टीपी टीपी करते यूं धरे जाने से रुबिका की स्थिति थोड़ी असहज हो गई है. आग में घी डालने का बाकी बचा काम सोशल मीडिया ने कर दिया है. उनका टीपी टीपी टीपी वाला वीडियो वायरल हो रहा है.

दरअसल रुबिका लियाकत लाइव होने से ठीक पहले जल्दी जल्दी टीपी टीपी टीपी बोल रहीं थीं. पर इस बोलने के दौरान ही वे लाइव हो गईं. खुद को लाइव होते देख उन्होंने फौरन चेहरा मोहरा बदला और गंभीरता से खबर पढ़ने लगीं.

एक तरफ हड़बड़ाहट-बेचैनी से टीपी टीपी टीपी कहते उचकते हुए दिखना और ठीक कुछ सेंकेंड में एकदम गंभीर होकर खबर पढ़ने लगना… ये दृश्य देख जंता आनंदित हो रही है.

टीपी से उनका आशय टेलीप्रोंप्टर से रहा होगा जिसे देखकर एंकर लोग खबरें पढ़ते हैं.

वहीं फेसबुक-ट्विटर के कुछ विद्वानों ने टीपी का अर्थ टाइम पास और टेली प्रमोटर भी बताया है…

मौका देख छक्का मारने में कौन चूकता है भला! रुबिका के टीपी टीपी टीपी वाले वीडियो पर जंता द्वारा ज्ञान की वर्षा चहुंओर से की जा रही है.

न्यूज एंकर्स को काम करते हुए कई किस्म की असहज स्थितियों से गुजरना पड़ता है. कई गल्तियां उनसे अनजाने में हो जाती है. ये भी एक मानवीय चूक ही है. पर सोशल मीडिया के दौर में ऐसी चूक का वितंडा बनाने के लिए हर तरफ जंता तैनात है. इसलिए रुबिका लियाकत का ये वीडियो वायरल होने लगा है.

आप भी देखें ट्विटर पर वायरल रुबिका लियाकत का टीपी टीपी टीपी वाला वीडियो-

https://twitter.com/navendusingh_/status/1298873715833188352?s=12

एंकर अपने हाथ में वायरलेस वाकी-टॉकी क्यों लिए रहते हैं?

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन