Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पंजाब में छंटनी का दौर : दैनिक जागरण से इस्तीफा, अमर उजाला के दफ्तर बंद, दैनिक भास्कर ने संपादक बदला

कोरोना वायरस आगमन के चलते शुरू हुए लॉकडाउन काल के बाद पंजाब में भी अखबारों में छंटनी का दौर शुरू हो गया है। बड़ी खबर दैनिक जागरण से है जहां पंजाब फीचर इंचार्ज वंदना बालियांवाली कार्यमुक्त हो गई हैं।

दैनिक जागरण ने अपने पंजाब कार्यालयों से सिक्योरिटी गार्ड भी हटा दिए हैं।

दैनिक जागरण में छंटनी की लिस्ट में कुल 112 लोग बताए जा रहे हैं। इसमें ज्यादातर बड़े स्तर के अधिकारी बताए जा रहे हैं। पंजाब में इसको लेकर संपादकीय में दहशत का माहौल है क्योंकि पिछले 3-4 वर्षों में बड़े वेतन पर लाए अधिकारी दावे के मुताबिक चमत्कार नहीं दिखा सके हैं।

अमर उजाला से खबर है कि अखबार तो 2010 में ही कामकाज समेट चुका था लेकिन अब रहे-सहे दफ्तर भी बंद कर दिए गए हैं। अमर उजाला के सभी पत्रकारों को घर से काम करने को भेज दिया गया है। जालंधर में नाममात्र का दफ्तर रखा गया है ताकि यहां से कागजों में यूनिट दिखाई जा सके।

दैनिक भास्कर में बड़ा बदलाव हुआ है। लुधियाना में नरेंद्र शर्मा को कमान सौंप दी गई है। नरेंद्र अब तक बठिंडा में आरई के तौर पर काम कर रहे है। हालांकि यहां तैनात डिप्टी एडिटर मुकेश मिश्रा और न्यूज एडिटर वी. वेंकट का क्या होगा, यह अभी तय नहीं है।

मिश्रा को दैनिक भास्कर के पंजाब संपादक बलदेव शर्मा का खास माना जाता है और लुधियाना चार्ज लेने के बाद मिश्रा के दौर में ही लुधियाना में अखबार को स्थापित करने वाले तमाम पत्रकारों से इस्तीफा ले लिया गया था।

सूत्र बता रहे हैं कि ट्रिब्यून ग्रुप से भी कांट्रेक्ट पर रखे कर्मचारियों की विदाई शुरू हो गई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. jai kumar

    June 28, 2020 at 8:57 pm

    दैनिक भास्कर चंडीगढ़ में 3 करोना के केस आए है अपने रुतबे के कारण ये बात मीडिया तक पोंछने नहीं दी गई । अब चंडीगढ़ के फिल्ड में जाने वालो को करोना बम बनाकर चंडीगढ़ की पब्लिक और ऑफिस में छोड़ा जा रहा है । जैसे दिल्ली में मरकज में । बस ये कहा जा रहा है के बिजनेस laoo वरना नोकरी से हाथ धोना पड़ेगा।अब चंडीगढ़ के भास्कर के ऑफिस वाले पूरी तरह चंडीगढ़ में करोना फैलाएंगे।आप से बिनिती है की चंडीगढ़ के लोगो को बचा को में चंडीगढ़ ऑफिस का कर्मचारी हू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन