Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

सहारा पर 40 करोड़ डॉलर का दावा ठोंकेगी ‘मिराच’ कंपनी

न्यूयार्क : अमेरिका की कंपनी मिराच कैपिटल ने मंगलवार को कहा कि वह सहारा समूह के खिलाफ 40 करोड़ डालर का मानहानि मुकदमा दायर करने की तैयारी कर रही है। मिराच का आरोप है कि सहारा समूह के साथ वित्तीय सौदा नाकाम रहने के कारण उसने अपूरणीय क्षति हुई है और उसके निवेशकों का भरोसा हिला है।

न्यूयार्क : अमेरिका की कंपनी मिराच कैपिटल ने मंगलवार को कहा कि वह सहारा समूह के खिलाफ 40 करोड़ डालर का मानहानि मुकदमा दायर करने की तैयारी कर रही है। मिराच का आरोप है कि सहारा समूह के साथ वित्तीय सौदा नाकाम रहने के कारण उसने अपूरणीय क्षति हुई है और उसके निवेशकों का भरोसा हिला है।

बताया गया है कि सहारा समूह ने भी मिराच पर नाकाम रहे 2.05 अरब डालर के ऋण सौदे के मामले में धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप लगाया है और उसने पिछले महीने अमेरिकी कंपनी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया शुरू की है। संकटग्रस्त समूह का आरोप था कि मिराच और इसके मुख्य कार्यकारी सारांश शर्मा के आपराधिक कृत्य और इतने बड़े सौदे को पूरा करने की वित्तीय क्षमता के अभाव के कारण यह सौदा टूटा जिससे कीमती समय एवं संसाधन बर्बाद हुआ और सहारा की प्रतिष्ठा को भी झटका लगा।

अपनी विज्ञप्ति में मिराच ने कहा है कि सहारा समूह उसके खिलाफ आधारहीन आरोप लगा रहा है बावजूद इसके कि तथ्यात्मक साक्ष्य से सहारा का जालसाजी का मनगढ़ंत आरोप बिल्कुल खारिज हो जाता है। कंपनी ने कहा कि लखनऊ की कंपनी, सहारा और इसके प्रतिनिधि लगातार मिराच और इसके मुख्य कार्यकारी शर्मा की साख पर सवाल खड़े करते रहे हैं। मिराच ने कहा कि कंपनी ने सहारा समूह और इसके सहयोगी माने जाने वाले एक मीडिया संगठन पर 40 करोड़ डालर का मुकदमा दायर किया है। मिराच ने सहारा के प्रतिनिधियों पर विशिष्टता अनुबंध को तोड़ने का आरोप लगाया। 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन