Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

सहारा समूह पर ED का बड़ा एक्शन: पूर्व निदेशक और प्रॉपर्टी ब्रोकर अरेस्ट

कोलकाता। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सहारा समूह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए समूह के पूर्व डायरेक्टर चेयरमैन व मैनेजमेंट ऑफिसर अनिल अब्राहम को गिरफ्तार कर लिया है। उनके साथ सहारा का एक पुराना प्रॉपर्टी ब्रोकर जीतेन्द्र प्रसाद वर्मा भी हिरासत में लिया गया है।

ईडी की कोलकाता यूनिट ने यह कार्रवाई तीन दिन की लंबी पूछताछ के बाद की। जानकारी के अनुसार, अब्राहम और जीतेंद्र वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने सहारा समूह (Sahara Group) की मिलीभगत से अवैध तरीके से संपत्तियों की खरीद-फरोख्त कर काले धन को सफेद करने का काम किया।

सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान ED अधिकारियों ने सहारा के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों – ओपी श्रीवास्तव, आरएस दुबे और वीएस डोगरा से भी पूछताछ की। इनमें से ओपी श्रीवास्तव और आरएस दुबे को पूछताछ के बाद अभी तक हिरासत में रखा गया है, जबकि वीएस डोगरा को छोड़ दिया गया है।

ईडी का यह अभियान अभी जारी है और माना जा रहा है कि इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

गौरतलब है कि सहारा समूह पर आम जनता का 1.74 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि बकाया है। ईडी की यह कार्रवाई इसी संदर्भ में की जा रही है, जिससे जनता का बकाया पैसा वापस दिलाने की दिशा में ठोस पहल हो सके।

प्रवर्तन निदेशालय इस पूरे घोटाले की परतें खोलने में जुटी है और सहारा समूह के शीर्ष प्रबंधन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन