Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तराखंड

सहाराकर्मियों ने निकाला आतंकवाद के खिलाफ जुलूस

देहरादून। जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में हुये आतंकवादी हमले के बाद एक ओर जहां हिन्दी के कई अखबार शहीदों के नाम पर जमकर विज्ञापन छापकर मोटी कमाई कर रहें हैं तो दूसरी ओर सहारा ग्रुप के हिन्दी अखबार ‘राष्ट्रीय सहारा’ ने अपना पहला पन्ना सहारा परिवार की ओर से शहीदों को समर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धान्जलि देकर नजीर पेश की।

अब देहरादून से खबर है कि राष्ट्रीय सहारा की देहरादून यूनिट ने पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुये सैनिको के सम्मान में कैंडिल मार्च का आयोजन करते हुये आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है। यूनिट हैड मृदुल बाली व स्थानीय सम्पादक जितेन्द्र नेगी की अगुवाई में सहाराकर्मियों ने देहरादून के पटेलनगर कार्यालय में शोक सभा का आयोजन करते हुये शहीद हुये सैनिको को श्रद्धासुमन अर्पित किये। बाद में सहाराकर्मियों ने कार्यालय से पाकिस्तान मुर्दाबाद के जोरदार नारों के साथ कैंडल मार्च भी निकाला। जुलूस में सम्पादकीय, प्रोडक्शन, विज्ञापन, प्रसार सहित सभी विभागो के कर्मचारियो में हिस्सा लिया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन