Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

राष्ट्रीय सहारा देहरादून के यूनिट हेड एलएन शीतल का इस्तीफा, पटना एडिशन के प्रभारी मैनेजर प्रदीप सिन्हा भी गए

राष्ट्रीय सहारा देहरादून से खबर है कि नए आए यूनिट हेड एलएन शीतल ने भी इस्तीफा दे दिया है. इस संस्थान से हर महीने कोई न कोई विकेट गिर रहा है. यूनिट हेड के पद से लगभग एक पखवाड़े में दो-दो लोग गए. हालिया यूनिट हेड एलएन शीतल दो वर्ष पहले तक इसी यूनिट में स्थानीय संपादक की जिम्मेदारी सम्भालते रहे. लोग सवाल उठा रहे हैं कि वो जिस यूनिट में संपादक रह चुके हैं, उसी यूनिट में मैनेजर बनकर क्यों गए. असल में सहारा जिस गंभीर संकट से जूझ रहा है, उससे निजात दिला पाना अब किसी के वश की बात नहीं. ऐसे में लोग टेंशन खुद लेने की जगह इस्तीफा दे देना उचित समझ रहे.

उधर, राष्ट्रीय सहारा पटना से खबर है कि प्रभारी मैनेजर प्रदीप सिन्हा ने दो सितंबर को संस्थान को अलविदा कह दिया. सहारा मीडिया में सेलरी संकट और फंड क्राइसिस के कारण जिसे जहां मौका मिल रहा है, इस्तीफा देकर भाग जा रहा है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन