कोलकाता से प्रकाशित हिन्दी दैनिक ‘सलाम दुनिया’ में सैलरी का संकट गहराता जा रहा है। सैलरी नहीं मिलने से परेशान इस संस्थान के कर्मचारियों को भविष्य की चिंता सताने लगी है। सलाम दुनिया के कर्मचारियों को मई के बाद से सैलरी नहीं मिली है। पाँच साल से चल रहे इस अखबार में शुरुआती दिनों में प्रति महीने 6 तारीख को सैलरी मिल जाती थी। बाद के दिनों में 6 से 10, 10 से 14, 14 से 22 तारीख को सैलरी मिलती थी। अब आलम यह है कि कर्मचारी प्रतिदिन सैलरी की राह वैसे ही देखते है जैसे प्यासा व्यक्ति पानी को देखता है।
तृणमूल के पूर्व व भाजपा के वर्तमान कद्दावर नेता व सांसद अर्जुन सिंह ने लगभग पाँच साल पहले हिन्दी दैनिक सलाम दुनिया और बांग्ला दैनिक एकदिन की शुरुआत की थी। दोनों अखबारों की शुरुआत जोरदार तरीके से हुई थी। बांग्ला दैनिक एकदिन धीरे-धीरे स्थापित हो गया और नो प्रोफिट नो लास की नीति के तहत बांग्ला अखबार से श्री सिंह को कोई घाटा नहीं हो रहा है। लेकिन इसके उलट श्री सिंह अपने हिन्दी अखबार से सालाना करोड़ों रुपये का घाटा उठा रहे हैं।
सलाम दुनिया के सीनियर रिपोर्टर राकेश पाण्डेय प्रति महीने 6 तारीख के बाद ही संपादक व डाइरेक्टर के चैम्बर में सैलरी के लिए चिल्ल-पों करने लगते थे और सैलरी मिल भी जाती थी। लेकिन पाण्डेय जी के चिल्लाने का भी कोई असर नहीं हो रहा है और सैलरी के लाले पड़े है। यदि यही आलम रहा तो जल्दी ही सलाम दुनिया बंद हो सकता है।
4 Comments
Leave a Reply
Cancel reply
Leave a Reply
भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team
भड़ास मेल: [email protected]
Latest 100 भड़ास
- सीएम रेखा गुप्ता से सवाल पूछने पर 4पीएम की महिला रिपोर्टरों को दिल्ली पुलिस ने लाठी से पीटा, देखें वीडियो
- राम मंदिर ट्रस्ट के नए सीईओ जितेंद्र मिश्रा ने की पत्रकारों को अर्दब में लेने की कोशिश, वीडियो देखें
- आज के अखबार : मनन कुमार मिश्र की ‘खबर’ और हर्जाने की सूचना से नोएडा के डीएम का परिचय गायब!
- प्रधानमंत्री से लेकर कपिल मिश्रा तक को अपना बड़ा भाई बता रहे इस युवा गुंडे को सुनिए!
- ‘गेरुआ गुंडागर्दी’ पर FIR, आनंदबाजार पत्रिका (ABP) के पत्रकारों को हाईकोर्ट से राहत!
- अमृत विचार कानपुर के संपादकीय कर्मचारी तो आपस में ही मारपीट कर रहे हैं!
- ऐसा लगता है मंदिर के बाद ऑपरेशन सिंदूर के सवालों पर पर्दा टांगा जा रहा है और पर्दे के पीछे से डकैती के सवाल मिटाए जा रहे हैं- रवीश कुमार
- संस्कृत में शब्दों की निर्मिति का विज्ञान अकसर चमत्कृत करने वाला होता है!
- बिहार के गया में शराब पीकर पकड़ा गया PTI का रिपोर्टर, जुर्माना भरकर छूटा, देखें डॉक्यूमेंट
- प्रेम सेन NewsX से जुड़े, ETV Bharat में विजय भास्कर का प्रमोशन!
- रिपब्लिक TV और न्यूज़ एजेंसी एएनआई में विभिन्न पदों पर वैकेंसी
- iNEXT ने राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य मदनमोहन की जगह महामना मालवीय जी की फोटो छाप दी!
- ग़ाज़ीपुर को क़िस्मत से बहुत बढ़िया डीएम मिला है!
- मुख्यमंत्री के सलाहकार नियुक्त हुए साईं मनोहर को दैनिक भास्कर ने आईएएस बना दिया!
- डीयू छात्रा आकृति चौधरी पर लगा NSA रद्द, डीएम मेधा रूपम की सैलरी से वसूला जाएगा पाँच लाख रुपये मुआवजा!
- फरहान ने Reuters छोड़ा, दैनिक जागरण से ऐश्वर्या और AP से आकृति की नई पारी!
- गाज़ीपुर में गपशप!
- अमित शाह के खिलाफ ट्वीट करने पर पूर्व केंद्रीय अधिकारी आशीष जोशी को पार्क में टहलते हुए दिल्ली पुलिस टांग ले गई!
- प्रेस रजिस्ट्रार (PRGI) का बड़ा एक्शन, रद्द हो सकते हैं ये 8,564 अखबार और पत्रिकाएं; प्रकाशकों को 30 दिन की मोहलत, देखें लिस्ट
- ग़ाज़ीपुर के घाघ नेताओं से घिरे विजय मिश्रा का पूरा पाँच साल इस खतरनाक सियासी नेक्सस से लड़ते बीता!
- इशिता सिंह की इंडियन एक्सप्रेस और एनडीटीवी से प्रियंका शाह की नई पारी!
- दैनिक हिंदुस्तान से इस पद पर दैनिक जागरण पहुंचे प्रवीण राय!
- मीडिया में छंटनी का नया दौर फिर शुरू हो गया, और शुरूआत की है टाइम्स ग्रुप ने!
- अंबेडकरनगर के वरिष्ठ पत्रकार और स्वतंत्र भारत के ब्यूरो चीफ डॉ भूपेंद्र सिंह गर्गवंशी नहीं रहे!
- इस्तीफों वाली खबर पर भारतीय पत्रकार संघ अमेठी ने ‘भड़ास’ को भेजा अपना पक्ष!
- कानपुर नगर निगम का भ्रष्टाचार और मेयर अम्मा दोनों चर्चा में हैं!
- टाइम्स इंटरनेट के बाद अब रेख़्ता फाउंडेशन में दिनेश श्रीनेत की नई पारी, बने ग्रुप एडिटर-लैंग्वेजेज
- भगवंत मान को थप्पड़ मारने वाला वीडियो बीजेपी आईटी सेल ने डिलीट किया!
- बदरिया महोत्सव 2026: भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय समेत ये चर्चित चेहरे मौजूद रहे, वीडियो देखें
- अखबारों को फुल पेज विज्ञापन देने वाले LIC की घटिया सर्विस पर एक ग्राहक ने उठाई उंगली!
- दैनिक जागरण समूह में कई पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू!
- आज के अखबार : GDP बढ़ने के (गलत) आंकड़े के बाद हेडलाइन मैनेजमेंट से महान बनाने की कोशिशें जारी
- क्या वाक़ई जीडीपी 2.6 प्रतिशत है? 7.8% के सरकारी ढोल की पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग ने खोल दी पोल!
- पश्चिम बंगाल में सेवानिवृत्त पत्रकारों की पेंशन हुई दोगुनी
- पार्ट 2 : Asclepius Wellness Private Limited यानी AWPL का कमाई मॉडल: पहले अपनी जेब से खरीदो, फिर नेटवर्क खड़ा करो और Sales Point के जरिए कमीशन पाओ!
- पार्ट एक : Asclepius Wellness Private Limited यानी AWPL पर बड़ा सवाल : Direct Selling या नेटवर्क के जरिए कमाई का खेल?
- बंगाल में अमित शाह के दौरे पर महुआ मोइत्रा का बड़ा आरोप- मुस्लिम अफसरों को प्रोटोकॉल से हटाया गया, IPS-IAS एसोसिएशन को टैग कर पूछा सवाल
- सेना की नौकरी छोड़ जिस अखबार में सिक्योरिटी ऑफिसर बने, उसी के संपादक बनकर रिटायर हुए कैप्टन सुंदर चंद ठाकुर!
- सांध्य टाइम्स के दिनों को यूँ याद किया दीपिका सरला शर्मा ने!
- नवभारत टाइम्स मुंबई ने अपने संपादक के रिटायर होने पर दो विशेष पेज प्रकाशित किया, सुंदर चंद ठाकुर ने क्या कहा, पढ़िये!
- दैनिक भास्कर छोड़ ‘अंतिम दूत’ के जरिए स्वतंत्र पत्रकारिता की राह पर विक्रम श्रीवास्तव
- फ़लक नाज़ ने लखनऊ से संचालित ‘आज की ख़बर’ न्यूज चैनल के साथ शुरू की नई पारी
- ‘सुपर-5’ में ग़ाज़ीपुर के पुलिस कप्तान डॉ इरज राजा भी!
- कोलकाता में आनंदबाजार पत्रिका (एबीपी) मीडिया समूह के दफ्तर की दीवारों पर भगवा पेंट, पुलिस की मौजूदगी में लगे नारे
- अमर उजाला डिजिटल लखनऊ के पत्रकार उत्कर्ष चतुर्वेदी दुर्घटना के बाद मेदांता में भर्ती
- बलरामपुर के वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह का निधन
- पत्रिका को बाय-बाय, नया ठिकाना अब ग्वालियर; प्रवीण मिश्रा बने दैनिक हृदय स्तंभ के स्थानीय संपादक
- दैनिक जागरण के देवरिया, संतकबीर नगर और बस्ती के जिला प्रभारी बदले
- मोतिहारी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पत्रकारों से दुर्व्यवहार का आरोप, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने मांगी जांच
- सुभाष चंद्रा केस में NCLT के 6.5 करोड़ वाले आदेश पर रोक, पांच सदस्यीय पीठ करेगी दोबारा सुनवाई
- आज के अखबार : राहुल गांधी की शिकायत, FIR न होने और होने पर सन्नाटा, प्रचार वाली खबरों को प्राथमिकता
- नवभारत टाइम्स मुंबई के संपादक सुन्दरचंद ठाकुर सेवानिवृत्त हो गए, ललित वर्मा को नया संपादक बनाया गया
- संपादक नाम की संस्था प्रभाष जोशी के बाद से ही विदा होने लगी थी!
- अख़बार ख़रीद कर शायद ही अब कोई GenZ पढ़ता हो, न ही वो न्यूज़ चैनल्स देखते हैं, ‘सांध्य टाइम्स’ का हमेशा के लिए संध्यावसान दिल को दु:खा गया…
- मोदी विरोधी होने का खामियाजा? सेंसर ने रद्द कर दी 4पीएम वाले संजय शर्मा की फ़िल्म ‘सहिया’
- टाइम्स ग्रुप का ‘सांध्य टाइम्स’ अख़बार आज शाम आख़िरी बार छपा!
- एआई के दौर में ‘आज की खबर’ ने रिस्पॉन्सिबल जर्नलिज्म को लेकर न्यूज़ रूम में दी वेरिफिकेशन पर स्पेशल ट्रेनिंग!
- वरिष्ठ पत्रकार नगमा सहर भी 23 साल बाद NDTV से अलग हो गईं!
- इंडिया टीवी उन्नाव के पत्रकार नवीन सिंह समेत कई पर नाबालिग की पहचान उजागर करने पर मुकदमा!
- एक्सिडेंट की कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों के साथ लखनऊ पुलिस ने खेल कर दिया, वीडियो देखें
- बीजेपी की नई आईटी सेल पहले से ज़्यादा आक्रामक और हिंसक है, देखें ये वीडियोज
- आज के अखबार : ‘शुद्धीकरण’* को जातिगत रंग देने का राहुल गांधी का ‘अपराध’ और उस पर FIR दिलचस्प है
- जिस पत्रकार के सवालों से बचते रहे रामदेव, उसने दैनिक भास्कर छोड़कर चुनी नई राह!
- भारतीय पत्रकार संघ अमेठी में सामूहिक त्यागपत्र से हड़कंप!
- रितिका पात्रा इंडिया न्यूज़ राजस्थान से जुड़ीं, ये जिम्मेदारी संभाली!
- जी न्यूज़ ने तानी तेंदुए के शूट एन साइट की खबर, डीएम मुराबाद ने खंडन कर दिया!
- पत्रकार संदीप शुक्ला ने छोड़ा IBC24, इस प्लेटफॉर्म से की नई शुरूआत!
- सुभाष चंद्रा बनाम मुकेश अंबानी : मतलब अब सच में संपादक नहीं बचे!
- हल्द्वानी में राहुल गांधी के खिलाफ SC/ST एक्ट में FIR
- हिंदू युवा वाहिनी के नेता धीरेंद्र प्रताप सिंह की हत्या करने में असफल रहे अखबार और चैनल
- जितनी भी उम्र हो, कमा लिए हो तो रिटायर होने की तैयारी करो, फिर ऐसा जीवन जियो! देखें वीडियो
- सोचिए.. एक पत्रकार कैंसर से लड़ रहा था, उसे मालूम है कि किसी भी समय मृत्यु हो सकती है, फिर भी उसे चिंता किसी और बात की थी, आज वह कलंक मिट गया रवि भाई!
- जाने माने पत्रकार विनोद शर्मा से बातचीत : मेरे में भड़ास नहीं, आह भरी है… मैं एंटी बीजेपी हूँ लेकिन कांग्रेस समर्थक नहीं हूँ, मैं फ्री थिंकर हूँ!
- आज के अखबार : कइयों में ‘शुद्धिकरण’ पर कुछ नहीं लेकिन हिन्दुत्व और ‘मानवता’ पर भागवत ज्ञान है
- आईआईएमसी अमरावती में जब पत्रकारिता छात्र ही नहीं हैं तो सरकार कैंपस बनाने के लिए करोड़ों रुपये क्यों स्वाहा कर रही है?
- सिद्धार्थनगर में ANI, हिंदी खबर और जनसंदेश के पत्रकारों पर मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एंड टीम का बड़ा आरोप, देखें पत्र
- सरकारी नौकरियों में बहुत तनाव और दबाव है, इसे कर पाना अब सबके वश की बात नहीं!
- माधुरी तिवारी बतौर एंकर India News के साथ जुड़ीं!
- जौनपुर में सोना बेचने का झांसा देकर लूट करने वाले गैंग का पर्दाफाश, DIG वैभव कृष्ण ने पाँच पुलिसवालों को भी सस्पेंड किया!
- देवरिया की डीएम दिव्या मित्तल (आईएएस) ने इस्तीफ़ा दिया, पढ़ें उनकी पोस्ट
- मेरी पत्रकारिता यात्रा (12) : दैनिक भास्कर की उस शर्त से दैनिक चौथा संसार की अर्थव्यवस्था चरमरा चुकी थी!
- शब्दचर्चा 97 : जिसने सोनिया गाँधी की किताब नहीं छापी, वह पेंगुइन है या पेंग्विन?
- दलित दस्तक यू-ट्यूब चैनल ने 15 लाख सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा छुआ!
- सुभाष चंद्रा के कर्ज लूट पर भड़के बैंक, NCLT के आदेश को चुनौती देंगे, पढ़ें स्टेटमेंट!
- सुभाष चंद्रा जी, जो भस्मासुर आपने पाला पोसा, उसने आपको भी भस्म कर दिया है!
- आज के अखबार : रक्षाबंधन पर सड़कें जाम रहीं, भीड़ की खबर नहीं है लेकिन पेंगुइन का ‘स्पष्टीकरण’ है
- सट्टा कारोबार की खबर चलाने पर पत्रकार को धमकी, तीन के खिलाफ FIR
- बरेली मेयर के कार्यक्रम में भगदड़ से महिला की मौत की खबर अमर उजाला ने कायदे से छापी है, दैनिक जागरण ने देखा नहीं, अमृत विचार गोल कर गया!
- वैदिक ग्रंथों में मांसाहार के 30 संदर्भ गिनाकर देवदत्त पटनायक का दावा- ‘इतिहास से मांसाहार के प्रमाण मिटा रहे हैं सनातनी’
- सुभाष चंद्र की नेट वर्थ 2017 में ₹45,888 करोड़ से अब मात्र ₹31.79 करोड़ कैसे रह गई?
- सुभाष चंद्रा और मुकेश अंबानी के बीच गुपचुप चल रहा आपसी द्वंद्व अब चौराहे पर आ गया है!
- झारखंड में रिम्स और सदर अस्पताल के बाद प्रोजेक्ट भवन में भी पत्रकारों की एंट्री पर रोक
- केंद्रीय मंत्री जुअल ओराम ने BJP नेताओं पर लगाया छवि खराब करने का आरोप, कहा- ‘मुझे मंत्रिमंडल से हटाने की साजिश’
- जागरण प्रकाशन पर ₹21.73 लाख के बकाये का दावा, GST ने भेजा कारण बताओ नोटिस!
- ग़ाजीपुर को RSS अपने रजिस्टर में गाधिपुरी लिखता है, लेकिन यह नाम अब तक सरकारी रजिस्टर में क्यों नहीं उतर पाया?
- सुभाष चंद्रा की 22,000 करोड़ की क़र्ज़ माफ़ी ने मोदीजी के व्यापारी मित्रों में फूट पैदा कर दी है!
- लूट की बाइक का विवाद सुलझाने का 20 हजार मांग रहा था नशेबाज सिपाही, पत्रकारों की शिकायत पर हुआ सस्पेंड!
- डीआईजी वैभव कृष्ण ने ग़ाज़ीपुर में पंचरवाले से कराया पुलिस ऑफिस का शिलान्यास और भूमिपूजन! देखें फोटो व वीडियो
- सोनिया गांधी की किताब पर पेंगुइन की सफाई लीपापोती ज्यादा लग रही है!
- 4PM न्यूज नेटवर्क को मुंबई में पत्रकारों की तलाश!



sushma tripathi
September 1, 2019 at 10:40 pm
महोदय, मैं भड़ास फॉर मीडिया देखती हूँ। भड़ास अच्छी चीज है, बशर्ते उसका उद्देश्य सकारात्मक हो…मैं सुषमा त्रिपाठी पिछले 15 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूँ और काम कर रही हूँ। आप जिस अखबार की बात कर रहे हैं, वहाँ मैं भी रही हूँ और अपनी नयी शुरुआत करते हुए मैंने अभी त्यागपत्र दिया है…यह त्यागपत्र मैं 21 जनवरी 2019 को अपने अखबार के सम्पादक सन्तोष सिंह को मेल पर दे चुकी थी परन्तु उनके रोकने की वजह से कुछ महीने रुकी…और अब नयी राह पर चल पड़ी हूँ। यह सही है कि वेतन सम्बन्धी समस्याएँ हर अखबार में रहती हैं…परन्तु फर्क यह है कि उनका तमाशा नहीं बनता। खबर की भाषा बता रही है कि यह भड़ास ही है…मैं यह जानना चाहूँगी कि भड़ास सिर्फ भड़ास छापता है अथवा आपके पास पत्रकारों और नये पत्रकारों के लिए किसी प्रकार की ठोस योजना भी है? जाहिर सी बात है कि जब अब किसी सत्ता को चुनौती देंगे तो उसका नतीजा तो यही होगा…संसाधनहीनता के बीच तो आज पूरा मीडिया जगत है, मंदी अपने चरम पर है। इसका उल्लेख जरूर होना चाहिए मगर किसी को टारगेट करना अच्छी बात नहीं है। अच्छा – बुरा वक्त सबका आता है, सबके साथ आता है, ऐसी स्थिति में यह स्थिति अगर आपके सामने आई और यह कहा गया कि भड़ास फॉर मीडिया बंद होने जा रहा है या कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला तो आपकी क्या प्रतिक्रिया रहेगी..वह भी जानने की इच्छा रहेगी। एक बार इस जगह पर खुद को रखकर देखिए…चटखारों वाली खबरों से मसाला पत्रिकाएँ चल सकती हैं…स्वस्थ पत्रकारिता नहीं।
सलाम दुनिया में काम करने का जो माहौल मुझे मिला….वह कहीं और नहीं मिला…एक स्वस्थ परिवेश…आज कहाँ मिल पाता है? निश्चित रूप से आप भी नहीं चाहेंगे कि इतने सारे मीडियाकर्मी एक झटके में अपना रोजगार खो दें…तो खबरों से परे अगर आपके पास कोई समाधान है तो वह भी दें…यह इसलिए भी जरूरी है क्योंकि नयी पीढ़ी जब आपको पढ़ती है को आपका आकलन भी करती है…और इस कसौटी पर हम सब कितने खरे उतरेंगे. यह बताने की जरूरत है। पत्रकारिता को इस संड़ान्ध से निकालना कठिन होगा। वैसे मैं बता दूँ कि मुझे जुलाई माह का वेतन, बकाया, परिवहन खर्च सब कुछ मिल चुका है।
आभार
सुषमा त्रिपाठी
sushma tripathi
September 1, 2019 at 10:51 pm
वैसे एक बात बताइए कि इतनी गोपनीय जानकारी आप तक पहुँची है. आप लोग खबरों का क्या सत्यापन करते भी हैं या फिर आपने हर मीडिया संस्थान के चेम्बरों का हाल जानने के लिए सीसीटीवी लगा रखे हैं…नहीं पता हो तो जिन्होंने यह कृपा आप तक पहुँचाई है, उनसे पूछकर बता दीजिएगा।
सादर
संतोष शर्मा
September 1, 2019 at 11:30 pm
सुषमा दी आपके विचार तर्कसंगत है। मैं आपके विचार से सहमत हूं।
Umesh Tiwari
September 3, 2019 at 1:26 pm
मैं उमेश तिवारी. हावड़ा पत्रकार. यह सही है कि सलाम दुनिया अभी मंदी की दौर से गुजर रहा है और इसके लिए ब्यवस्थापक को कुछ कर्मचारियों को सम्मानपूर्वक हटाना भी पड़ा लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यहां के कर्मचारियों को वेतन के लिए तरसना पड़ा. मैंने देखा है कि 6माह पहले तक किसी को वेतन के लिए ब्यवस्तापक का दरवाजा खटखटाना पड़ा हो. जब कम्पनी अच्छे दौर में थी तब भी और अभी भी यहाँ के कर्मचारियों कम्पनी के साथ हैं. और यह भी है कि जिन लोगो को सलाम दुनिया ने निकला है उन्हें बुला कर वेतन देती है. किसी ने जानबूझकर सलाम दुनिया को बदनाम करने के लिए झूठी रिपोर्ट भड़ास में डाली है. कृपया इसकी सत्यापन करवा ले. रहीं बात राकेश की तो यह सबके साथ होता था. जब वेतन मिलने में देर होती थी तो लोग एक बार अक्कौन्टेंट या संपादक से जरूर पूछते थे. खैर मैं जब सलाम में था तब भी और अब भी जबकि सलाम में नहीं हूँ. मैं इतना जरूर कहूंगाsalam is the best.