Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

सलोनी अरोड़ा कोर्ट में आते ही रोने लगी, नीरज याज्ञनिक को देख चिल्लाई

इंदौर : स्वर्गीय कल्पेश याज्ञनिक के भाई नीरज याज्ञनिक को कोर्ट में देखकर हत्यारिन सलोनी अरोड़ा चिल्लाने लगी और कहा- ‘मेरी मौत हुई तो इसके जिम्मेदार तुम होगे. सुसाइड करूंगी तो तुम्हारा नाम लिख जाऊंगी.’ जिस समय ये सब सलोनी बोल-कह रही थी, उस वक्त नीरज फोन पर किसी से बात कर रहे थे. वे जब तक कुछ समझ पाते, सलोनी कोर्ट से बाहर जा चुकी थी.

करीब दो महीने बाद सलोनी को आज इंदौर की कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस बंदोबस्त न होने के कारण सलोनी को पिछली कई तारीखों से जेल से अदालत नहीं लाया जा रहा था. आज जब उसे पेश किया गया तो उसकी कोर्ट के जज छुट्टी पर थे. ऐसे में वह रोने लगी और खुद के जेल जीवन को लेकर कोसने लगी. उसने जेल जीवन से परेशान होने की बात कही. साथ ही यह भी कि उसका केस कोई भी वकील लेने को तैयार नहीं हो रहा है. उसे यहां पीने वाले पानी से लेकर कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है.

सलोनी अरोड़ा के केस को देखने वाले जज के छुट्टी पर होने से उसका मामले पड़ोसी जज की अदालत में भेजा गया. वहां भी वह आत्महत्या करने से लेकर लंबे समय बाद कोर्ट लाए जाने समेत कई बातें कह कर रोने चिल्लाने लगी. जज ने इस पर फटकार लगाते हुए कहा कि जो कुछ भी करना है, अदालत के बाहर जाकर करो.

इसी दरम्यान सलोनी अरोड़ा को कल्पेश याज्ञनिक के भाई नीरज याज्ञनिक दिख गए तो वह एकदम से फट पड़ी और चिल्लाने लगी कि ”मेरी अगर मौत हुई तो यही आदमी जिम्मेदार होगा. मैं जेल में मरूंगी तो इसका नाम लिखकर मरूंगी.” सलोनी यह सब ड्रामा कर रही थी तो उस वक्त नीरज याज्ञनिक फोन पर किसी से बात कर रहे थे. यह सब तमाशा दर्जनों वकीलों की मौजूदगी में सैकड़ों लोगों ने देखा-सुना.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन