Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

‘समाचार फर्स्ट’ पोर्टल को जरूरत है 18 पत्रकारों की, करें आवेदन

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से ‘समाचार फर्स्ट’ नाम का यह पोर्टल शुरू होने जा रहा है। अभी यह निर्माणाधीन है। ऐंड्रॉयड और iOS ऐप के साथ लोगों तक पहुंच बनाने के इरादे से इसे फरवरी के पहले हफ्ते में विधिवत लॉन्च किया जाएगा। इस पोर्टल का इरादा हिमाचल प्रदेश पर केंद्रित रहते हुए भारत और दुनिया की सभी जरूरी खबरों को लोगों तक पहुंचाना है।

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से ‘समाचार फर्स्ट’ नाम का यह पोर्टल शुरू होने जा रहा है। अभी यह निर्माणाधीन है। ऐंड्रॉयड और iOS ऐप के साथ लोगों तक पहुंच बनाने के इरादे से इसे फरवरी के पहले हफ्ते में विधिवत लॉन्च किया जाएगा। इस पोर्टल का इरादा हिमाचल प्रदेश पर केंद्रित रहते हुए भारत और दुनिया की सभी जरूरी खबरों को लोगों तक पहुंचाना है।

खबरों के अलावा करियर, शिक्षा, रोजगार, नारी सशक्तीकरण और विकास जैसे कई अहम मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए टेक्स्ट के अलावा विडियो कॉन्टेंट का भी सहारा लिया जाएगा। कई राष्ट्रीय अखबारों के ऑनलाइन पोर्टल में काम कर चुके वरिष्ठ वेब जर्नलिस्ट समाचार फर्स्ट के साथ जुड़े हैं। चूंकि यह पोर्टल हिमाचल प्रदेश से चलना है, इसलिए हिमाचल प्रदेश के युवा पत्रकारों को इसमें प्राथमिकता दी जाएगी। विभिन्न पदों के लिए आवेदन करने की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है:

पद.

1. कॉपी एडिटर- 8
2. सीनियर कॉपी एडिटर -4
3. चीफ कॉपी एडिटर- 2
4. न्यूज ऐंकर – 2
5. VT एडिटर -2

योग्यता:

1. मास कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम की डिग्री/ डिप्लोमा धारकों के अलावा किसी भी विषय में ग्रैजुएट लोग भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उनकी हिंदी पर अच्छी पकड़ हो। इंग्लिश से हिंदी में अनुवाद करने की योग्यता भी होनी चाहिए।

2. फ्रेशर भी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन में काम कर चुके लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।

3. हिंदी में टाइपिंग (Inscript/ mangal) करनी आनी चाहिए।

कैसे करें आवेदन:

1. ईमेल की सब्जेक्ट लाइन में लिखें: Samachar First
2. अपना अपडेटेड रेज्युमे अटैच करें।
3. अपनी पसंद के किसी भी विषय पर 1000 शब्दों में कोई लेख लिखकर भेजें। यह लेख सिर्फ इसलिए मंगवाया जा रहा है, ताकि लेख की भाषा देखकर स्क्रीनिंग की जाए।
4. ये सब चीज़ें [email protected] पर मेल कर दें।
5. 15 जनवरी, 2016 तक मिले आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे।
6. लेख की स्क्रीनिंग के बाद चुने गए पत्रकारों की लिखित परीक्षा और इंटरव्यू लिए जाएंगे।
7. चुने गए पत्रकारों को ऑफर लेटर देकर नियुक्त किया जाएगा।
8. प्रोबेशन पीरियर 6 महीने का होगा, जिसे परफॉर्मेंस के बाद रिव्यू किया जाएगा।

ध्यान दें:

– पद और वेतन क्षमता और अनुभव के आधार पर ऑफर किए जाएंगे।
– पोर्टल का ऑफिस कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश में होगा।
– सिर्फ डेस्क के लिए हायरिंग की जा रही है, रिपोर्टिंग के लिए बाद में आवेदन मंगवाए जाएंगे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. gurdas

    January 6, 2016 at 4:04 am

    goor experince

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन