Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

इंटरव्यू

समाचार प्लस न्यूज चैनल फिर से लांच करेंगे उमेश कुमार, देखें वीडियो इंटरव्यू

एक समय में समाचार प्लस न्यूज चैनल यूपी और उत्तराखंड के चर्चित न्यूज चैनलों में से था. पर इसे असमय बंद करना पड़ा. समाचार प्लस चैनल में कई पार्टनर थे. उमेश कुमार द्वारा उत्तराखंड के शासकों के कारनामों का खुलासा करने से सत्ताधारी नेताओं और सरकारी एजेंसियों द्वारा चैनल के पार्टनर्स पर किसिम किसिम के दबाव बनाए जाने लगे. नतीजे में एक रोज चैनल को बंद करने का ऐलान करना पड़ा.

नई सूचना ये है कि उमेश कुमार समाचार प्लस न्यूज चैनल को फिर से लांच करने की तैयारी में है. पहले वाले पार्टनर इस चैनल में नहीं होंगे. चैनल के लिए सेक्टर चार नोएडा में एक बड़ा सा आफिस ले लिया गया है. इस आफिस में पहले एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की टेक्नालजी वाला एक चैनल संचालित किया जाता था जो अब बंद हो चुका है. इस आफिस में चैनल के संचालन के लिए जमा जमाया पूरा सेटअप है जिसे उमेश कुमार ने ले लिया है.

समाचार प्लस नाम से चैनल लांच करने में कोई परेशानी न आए, इसके लिए उमेश कुमार हर किस्म की सावधानी बरत रहे हैं. भड़ास एडिटर यशवंत सिंह से बातचीत में उमेश कुमार ने इस बात को स्वीकार किया कि वे समाचार प्लस चैनल को पुनर्जीवित करने जा रहे हैं.

एक वीडियो इंटरव्यू में उमेश कुमार ने उत्तराखंड के शासकों से अपने पंगों को लेकर भी खुलकर बातचीत की. त्रिवेंद्र सिंह रावत की सीएम पद से विदाई के पीछे एक वजह उमेश कुमार को माना गया. त्रिवेंद्र के भ्रष्टाचार के मामलों का उमेश ने स्टिंग कराया था और करप्शन के केसेज सुप्रीम कोर्ट में चल रहे हैं. सोशल मीडिया के जरिए उमेश त्रिवेंद्र रावत सरकार के घपलों-घोटालों की पोल खोलते रहे और सत्ताधारियों को चुनौती देते रहे. इस पूरे मसले पर भी उन्होंने खुलकर अपने विचार रखे.

पूरी बातचीत सुनें-देखें :

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन