Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

सहारा के दो रीजनल न्यूज चैनलों में नए चैनल हेड की तैनाती

सहारा मीडिया से सूचना है कि सहारा समय बिहार झारखंड और सहारा समय यूपी उत्तराखंड के चैनल हेड बदल दिए गए हैं. यूपी उत्तराखंड का जिम्मा अखिलेश कुमार मिश्र को दिया गया है. बिहार झारखंड के चैनल हेड राजीव कुमार मालवीय बनाए गए हैं. इस बदलाव के बाबत ग्रुप सीईओ और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने एक आंतरिक मेल जारी कर दिया है.

समय यूपी उत्तराखंड के चैनल हेड पहले योगेश मिश्रा हुआ करते थे जिन्हें उपेंद्र राय लेकर आए थे लेकिन सुब्रत राय ने योगेश मिश्र को इसलिए घर बिठा दिया क्योंकि वे सहारा में पहले काम कर चुके हैं और दूसरी बार इंट्री बिना सुब्रत राय से पूछे करा दी गई थी. योगेश के हटने के बाद चैनल हेड का पद खाली थी. अब अखिलेश कुमार मिश्र की नियुक्ति से यह तय हो चुका है कि उपेंद्र राय के लाए जिन आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को सुब्रत राय ने घर बिठा दिया, उनकी वापसी मुमकिन नहीं है. समय बिहार झारखंड के चैनल हेड प्रबुद्ध राज हुआ करते थे जिन्हें कई किस्म के आरोपों के कारण हटा दिया गया था. तबसे यह पद खाली थी. अब राजीव कुमार मालवीय की नियुक्ति कर दी गई है.

इस बीच सूचना है कि सहारा मीडिया के दो तिहाई कर्मियों को तनख्वाह मिल गई है. होली से ठीक पहले तनख्वाह आ जाने से इन कर्मियों के चेहरे पर खुशी है लेकिन तनाव की रेखाएं तब माथे पर उभरने लगीं जब यह बात पता चली कि अब अगली तनख्वाह दिवाली पर ही मिलेगी. बताया जा रहा है कि होली की तनख्वाह मिल जाने के बाद अब आगे तनख्वाह मिलने की संभावना नहीं है. इसलिए सहारा मीडिया के बचे खुचे लोग भी जीवन यापन के लिए सहारा से इतर का रुख करने लगे हैं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन