Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

भड़ास की खबर का असर : संभल के मेंथा व्यापारी को ब्लैकमेल करने के प्रकरण में पांच पत्रकारों के खिलाफ FIR दर्ज!

संभल, उत्तर प्रदेश: चंदौसी थाना क्षेत्र में जबरन वसूली, धमकी और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है, जिसमें दो नामजद आरोपी—मनीष शर्मा और गौरव शर्मा—शामिल हैं, जबकि तीन अज्ञात पत्रकारों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

क्या है मामला?

शिकायत के अनुसार, पीड़िता के पति एक व्यापारी हैं, जिन्हें कुछ लोगों द्वारा धमकाया और ब्लैकमेल किया गया। आरोप है कि 13 नवंबर 2024 की रात 11 बजे मनीष शर्मा, गौरव शर्मा और तीन अज्ञात पत्रकार उनके घर पहुंचे और परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

इसके बाद, 16 जनवरी 2025 को, जब पीड़िता के परिवार का एक निजी समारोह चल रहा था, तब आरोपी वहां पहुंचे और जबरन रिकॉर्डिंग करने लगे। जब परिवार ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने तीन लाख रुपये की मांग करते हुए धमकी दी कि रकम न देने पर झूठे मामलों में फंसा दिया जाएगा और एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाएंगे।

वीडियो वायरल कर किया ब्लैकमेल

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि धमकी के बाद आरोपियों ने एडिटेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए, जिससे पीड़िता के परिवार को मानसिक और सामाजिक रूप से अपमानित होना पड़ा।

किन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा?

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 61(2), 191(2), 333, 352, 351(2) और 308(5) के तहत मामला दर्ज किया है।

देखें एफआईआर की कॉपी-


देखें वीडियो-

देखें मूल खबर-

संभल के मेंथा व्यापारी से ब्लैकमेलिंग: पांच पत्रकारों पर आरोप, देखें वीडियो https://www.bhadas4media.com/tanatan-family-sambhal-blackmailing-story/

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन