Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

HT मीडिया ने समीर सिंह को ग्रुप सीईओ नियुक्त किया, प्रवीन सोमेश्वर का इस्तीफा

HT मीडिया ने समीर सिंह को अपना नया ग्रुप सीईओ नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 1 मार्च 2025 से प्रभावी होगी। वहीं, कंपनी के एमडी और सीईओ प्रवीन सोमेश्वर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जो 28 फरवरी 2025 को प्रभावी होगा।

समीर सिंह का करियर

समीर सिंह हाल ही में TikTok की नॉर्थ अमेरिकन एड सेल्स टीम का नेतृत्व कर रहे थे। इससे पहले, उन्होंने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में भी इसी भूमिका में काम किया। 2019 में समीर सिंह ने TikTok की पेरेंट कंपनी ByteDance जॉइन की थी।

ByteDance से पहले, वे GroupM के साउथ एशिया सीईओ थे। इसके अलावा, उन्होंने Google, GSK, Procter & Gamble और IPG जैसी प्रमुख कंपनियों में भी काम किया। Google में उन्होंने भारत में एजेंसी पार्टनरशिप का नेतृत्व किया और अमेरिका समेत कई वैश्विक बाजारों के लिए डिजिटल रणनीति तैयार की।

GSK और P&G में रहते हुए उन्होंने मीडिया निवेश को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की ओर मोड़ने में अहम भूमिका निभाई।

IIM कोलकाता के पूर्व छात्र समीर सिंह ने न्यूयॉर्क, नई दिल्ली, पालो आल्टो, बॉस्टन, लंदन, दुबई और ग्वांगझू जैसे शहरों में काम किया है।

प्रवीन सोमेश्वर का योगदान

प्रवीन सोमेश्वर 2018 में HT मीडिया से जुड़े थे। इससे पहले, उन्होंने PepsiCo में 1994 से लेकर 2018 तक विभिन्न महत्वपूर्ण भूमिकाओं में काम किया। PepsiCo में अपने अंतिम कार्यकाल में उन्होंने नॉर्थ एशिया, फिलीपींस, इंडोनेशिया, मलेशिया और एशिया-प्रशांत के अन्य क्षेत्रों के लिए सीनियर वाइस-प्रेसिडेंट और जनरल मैनेजर की भूमिका निभाई।

प्रवीन सोमेश्वर ने ICI इंडिया में भी 1991 से 1994 तक काम किया। वे एक चार्टर्ड एकाउंटेंट और कॉस्ट एकाउंटेंट हैं।

इस्तीफे पर क्या बोले सोमेश्वर?

अपने इस्तीफे में प्रवीन सोमेश्वर ने कहा, “मैं इस बेहद प्रतिभाशाली टीम का नेतृत्व करने का अवसर पाकर बहुत आभारी हूं। हमने पिछले 6 वर्षों की चुनौतियों और परिवर्तनशील दौर में संगठन को मजबूत डिजिटल क्षमताओं के साथ भविष्य के लिए तैयार किया। साथ ही, कोविड के प्रभाव के बाद प्रिंट व्यवसाय को फिर से लाभप्रद बनाया। मैं भविष्य में ग्रुप की नई ऊंचाइयों पर पहुंचने की यात्रा को गर्व के साथ देखूंगा।”

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन