Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

एचटी मीडिया समूह में मैनेजिंग डायरेक्टर बनाए गये समीर सिंह!

नई दिल्ली: हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (HMVL) ने समीर सिंह को मैनेजिंग डायरेक्टर के पद पर पदोन्नत किया है। यह नियुक्ति 1 मार्च 2026 से प्रभावी होगी। कंपनी के निदेशक मंडल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। नियुक्ति की अवधि पांच वर्ष की होगी, जो शेयरधारकों की स्वीकृति के अधीन रहेगी।

समीर सिंह कंपनी में की मैनेजेरियल पर्सनल (KMP) के रूप में भी अपनी भूमिका जारी रखेंगे। इससे पहले उन्हें 1 मार्च 2026 से हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स का चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) और एचटी मीडिया ग्रुप का ग्रुप सीईओ नियुक्त किया गया था।

आईआईएम कलकत्ता के पूर्व छात्र समीर सिंह के पास तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। उनका करियर डिजिटल प्लेटफॉर्म, विज्ञापनदाता और एजेंसियों तक फैला हुआ है। एचटी मीडिया ग्रुप से जुड़ने से पहले वे टिकटॉक/बाइटडांस में नॉर्थ अमेरिका ग्लोबल बिज़नेस सॉल्यूशंस के प्रमुख रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय विज्ञापन और बिक्री टीमों का नेतृत्व किया। इससे पहले वे एशिया पैसिफिक बिज़नेस का भी नेतृत्व कर चुके हैं।

अपने करियर के शुरुआती दौर में समीर सिंह ग्रुपएम इंडिया और साउथ एशिया के सीईओ रहे, जहां उन्होंने डिजिटल नेतृत्व, कंटेंट और क्लाइंट्स के लिए प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त पर फोकस करते हुए मीडिया एजेंसी नेटवर्क के विस्तार में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा वे गूगल, जीएसके, प्रॉक्टर एंड गैम्बल और आईपीजी जैसी वैश्विक कंपनियों में भी वरिष्ठ भूमिकाएं निभा चुके हैं।

समीर सिंह की यह पदोन्नति ऐसे समय पर हुई है, जब हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स हिंदी प्रिंट बाजार में अपनी मजबूत स्थिति बनाए रखते हुए डिजिटल ग्रोथ और ट्रांसफॉर्मेशन पर विशेष जोर दे रहा है, खासकर भारत में समाचार उपभोग के बदलते स्वरूप के बीच।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन