Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

‘सामना’ के संपादक पद से प्रेम शुक्ला का इस्तीफा, भाजपा में शामिल होंगे, मंत्री या प्रवक्ता बनने के आसार

मुंबई से मीडिया जगत और राजनीति की एक बड़ी खबर सामने आ रही है. शिवसेना के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादक प्रेम शुक्ला ने पद से इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों के मुताबिक प्रेम शुक्ला भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं. बताया जा रहा है कि उन्हें भाजपा में प्रवक्ता का पद दिया जा सकता है या फिर मोदी सरकार के मंत्रिमंडल में होने वाले फेरबदल में मंत्री पद से नवाजा जा सकता है.

प्रेम शुक्ल लंबे समय से सामना के संपादक हैं और शिव सेना के जाने माने चेहरे के रूप में न्यूज चैनलों पर बहसों में प्रकट होते हैं. यूपी के रहने वाले प्रेम शुक्ला ने मुंबई में अपनी कड़ी मेहनत से तरक्की हासिल की और आज वे देश के जाने माने चेहरे बन चुके हैं. प्रेम शुक्ला को लेकर कई किस्म के कयास लगाए जा रहे हैं. कुछ लोगों का कहना है कि प्रेम शुक्ला का संपादक पद से हटना ठाकरे खानदान की अंदरुनी उठापटक का नतीजा है. वहीं अन्य का कहना है कि नरेंद्र मोदी निजी तौर पर प्रेम शुक्ला को पसंद करते हैं इसलिए उन्हें भाजपा में शामिल कराया जाएगा. उन्हें पार्टी का प्रवक्ता बनाया जा सकता है या फिर केंद्र में मंत्री पद दिया जा सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Pranaam

    January 1, 2016 at 3:40 pm

    SMBC INSIGHT news channel deal is almost fimal now.
    ACTUAL ownership is supposed to transfer this month

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन