Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

सच लिखने/दिखाने वाले इस पत्रकार के साथ पुलिस और गुंडों ने क्या किया? जानिए

विनय मौर्या-

यह हैं मेरे छोटे भाई, पत्रकार संदीप मिश्रा। कुशीनगर के रहने वाले हैं और वहीं डिजिटल मीडिया “कुशीनगर समाचार” चलाते हैं। खोजी रिपोर्टिंग करते-करते कई सफेदपोशों की आंखों की किरकिरी बन चुके हैं। कई रिपोर्टों में उन्होंने भेड़ की खाल में छुपे भेड़ियों को बेनकाब किया है, इसलिए कुछ लोग तिलमिलाए बैठे हैं।

पत्रकार संदीप मिश्रा

हाल ही में जब संदीप ने ठग कंपनियों की करतूतों को उजागर करना शुरू किया, तो पहले उन्हें लालच दिया गया और फिर साजिश रची गई। उसी साजिश के तहत कुशीनगर कसया पुलिस ने संदीप से मिश्रा से कहा कि आपके खिलाफ तहरीर पड़ी है, थाने आइए। लेकिन जब वे पहुंचे तो वहां कोई तहरीर थी ही नहीं।

इसके उलट, उन फ्रॉड कंपनियों के गिरोह ने संदीप के साथ दुर्व्यवहार किया, धमकाया और उनके डिजिटल प्लेटफॉर्म से जबरन वीडियो डिलीट कराने की कोशिश की। इस पूरे प्रकरण में वहां की पुलिस मूकदर्शक बनी रही जैसे सब कुछ जानते हुए भी अनजान हो।

सच लिखने वाला हर वक्त आसान निशाना बना दिया जाता है, फिर भी संदीप जैसे पत्रकार सच के साथ खड़े हैं।

ठगों की काली करतूतों को बेनकाब करते रहिये संदीप। अगर पुलिस ठगों के खिलाफ कार्यवाही नहीं करती है तो जरूरत होगी तो हम भी बनारस से आपका साथ देने आएंगे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन