Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

‘हनी ट्रैप के जरिए ब्लैकमेल करने वाले एबीपी गंगा के रिपोर्टर से मैंने कोई समझौता नहीं किया है’

सेवा में

MD / संपादक / HR / चैनल हैड

एबीपी न्यूज़ / एबीपी गंगा
हैड ऑफिस नोएडा

विषय – संदीप तायल (जिला संवाददाता बुलन्दशहर एबीपी न्यूज़ / एबीपी गंगा) के खिलाफ मुकदमे में कार्यवाही हेतु एसएसपी को दिए गए शपथ पत्र के सम्बंध में।

महोदय

आपको अवगत करवाना है कि मुझे मिली जानकारी के अनुसार मेरे द्वारा संदीप तायल के खिलाफ दर्ज करवाये गए मुकदमे में संदीप तायल द्वारा प्रार्थी के फर्जी कागज बनवाकर एक फैसले का शपत पत्र आपके एबीपी न्यूज़ / एबीपी गंगा चैनल के ऑफिस में दिया गया है।

इसमें बताया गया है कि मेरे द्वारा समझौते का फैसला किया गया है, जो कि निराधार व असत्य है। मेरे द्वारा आज 29 जून 2020 को बुलंदशहर एसएसपी को एक प्रार्थना पत्र के साथ शपथ पत्र दिया गया है जिसमें मैंने बताया है कि मेरे द्वारा संदीप तायल से मुकदमा अपराध संख्या 78/20 जो कि थाना गुलावठी में संदीप तायल के खिलाफ मैंने दर्ज करवाया है, उसमें कोई फैसला नहीं किया गया है। मैंने एसएसपी को आज संदीप तायल के खिलाफ अपने मुकदमे में कार्यवाही हेतु प्राथना पत्र दिया है।

अतः आपसे निवेदन है कि यदि मेरे द्वारा संदीप तायल से समझौता किए जाने का कोई शपथ पत्र आपके ऑफिस में दिया गया है तो निराधार, असत्य व फर्जी माना जाए। आप संदीप तायल के खिलाफ कार्यवाही करने का कष्ट करें। यह आपके संस्थान की बदनामी करवा रहा है। लोगों को एबीपी न्यूज़ के नाम पर धमका कर उनसे उगाही करता है, रंगदारी माँगता है और ब्लैकमेल करता है।

आपका जिला संवाददाता संदीप तायल आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहता है। उस पर जनपद बुलंदशहर में दो संगीन धाराओं में गुलावठी थाने में रंगदारी व हनी ट्रैप के मुकदमे भी दर्ज हैं। यह अपना गैंग चलाता है। इसके कई साथियों के पास बुलंदशहर में एबीपी न्यूज़ की अवैध माईक आईडी हैं।

धन्यवाद

प्रार्थी

शैलेन्द्र कुमार सिंह
जनपद हापुड़
[email protected]


पूरे प्रकरण को समझने के लिए इसे भी पढ़ें-

एबीपी न्यूज के रिपोर्टर के खिलाफ अध्यापक न दर्ज कराया एफआईआर

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन