Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अवैध खनन की खबर से भाजपा विधायक का नाम पी गया दैनिक भास्कर

देश के नम्बर वन अखबार होने दम्भ भरने वाला भास्कर अखबार अरबपति विधायक के सामने तथ्य और सत्य से समझौता करने को तैयार हो गया। ताजा मामला मध्यप्रदेश से देखने को मिला। जहां जबलपुर जिले में भाजपा के अरबपति विधायक संजय पाठक से जुड़ी तीन फर्मों द्वारा अरबों का अवैध खनन किया गया। जिसकी शिकायत ईओडब्ल्यू (EOW) में हुई। बाद में खनिज विभाग द्वारा जांच बैठाई गयी। और भाजपा विधायक संजय पाठक से जुड़ी फर्मों पर 530 करोड़ की पेनाल्टी लगाई गई। लेकिन इस खबर से भास्कर ने भाजपा विधायक का नाम ही गायब कर दिया।

अब बड़ा सवाल ये उठता है कि क्या भास्कर जैसा नम्बर वन अखबार एक विधायक की बेशुमार दौलत से प्रभावित होकर अपने पाठकों को गुमराह कर रहा है।

जबकि इसी खबर को मध्यप्रदेश के प्रमुख अखबार पत्रिका ने भी फ्रंट पेज की बाइलाइन लीड स्टोरी बनाई है। जिसमें भाजपा विधायक संजय पाठक का प्रमुखता से नाम दिया गया। और खबर में यह भी बताया गया कि तीन में से दो फर्मों में पाठक की माँ और पुत्र की हिस्सेदारी है।

अब सवाल ये खड़ा होता है कि आखिर किस फायदे और कायदे के लिए देश के नम्बर वन अखबार द्वारा भाजपा विधायक का नाम छिपाया गया। जानकर बताते हैं कि इससे पहले भी भास्कर ने डिंडोरी में पाठक द्वारा आदिवासी जमीन का मुद्दा उठाया गया था। लेकिन उस खबर की दूसरी किस्त को भास्कर ने दबा दिया। जबकि अपने पाठकों से भास्कर में वादा किया था दूसरी किस्त कल।

एक रीडर द्वारा भड़ास4मीडिया को भेजे गए मेल पर आधारित

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन