Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मोदी के सामने ही लग गया नारा- काला कानून वापस लो! (देखें वीडियो)

किसान आंदोलन ने मोदी जी को बुरे दिन दिखाने शुरू कर दिए हैं. आज तो ऐसा वाकया हुआ जिसे मोदीजी ज़िंदगी भर नहीं भूलेंगे. ब्रांडिंग के शहंशाह की सरेआम बेइज्जती कर दी गई! पीएम मोदी के सामने ‘काला कानून वापस लो’ का नारा गूंज गया. ये कारनामा किया आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और भगवंत मान ने.

भगवंत मान यहां तक चिल्ला गए कि-अन्नदाता मर रहे हैं सर, प्रधानमंत्री जी सुनिए.

पर प्रधानमंत्री जी कहां सुनने वाले हैं. वे न आजतक एक प्रेस कांफ्रेंस कर सके और न विपक्षी नेताओ की आवाज सुने. ऐसे में किसानों की आवाज सुनने की कौन कहे. लाखों लाख किसान आंदोलनरत हैं पर मोदी जी किसानों को ही लांछित करने में जुटे हैं, गोदी मीडिया की मदद से, नकली किसानों को आगे करके.

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलनरत हैं तो विपक्षी दल मोदी सरकार को घेरन की कोशिश कर रहे हैं. आज शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के ससांसद संजय सिंह और भगवंत मान ने संसद भवन में पीएम मोदी के सामने जमकर नारेबाजी की.

दरअसल पीएम मोदी संसद के सेंट्रल हॉल में मदन मोहन मालवीय और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे. संसद भवन में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और भगवंत मान ने पीएम मोदी के सामने हाथ में तख्ती लेकर नारा लगाया कि किसान विरोधी काला कानून वापस लो, अन्नदाताओं को आतंकवादी कहना बंद करो, पूंजीपतियों के लिए बनाया गया कानून वापस लो.

संजय सिंह के हाथ में जो तख्ती थी उसपर लिखा था, काला कानून वापस लो, MSP का कानूनी अधिकार दो.

संसद से जब पीएम मोदी जान लगे तो सांसद भगवंत मान ने उन्हें चिल्लाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी, लाखों किसान ठंड में मर रहे हैं, अन्नदाता मर रहे हैं सर, तीनों कानून वापस ले लीजिए सर, प्रधानमंत्री जी सुनिए.

इस दौरान लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता और राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद, लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी मौजूद थे.

देखें वीडियो-

https://www.youtube.com/watch?v=9FcX4cTg91o
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Harikant

    December 28, 2020 at 12:57 pm

    Tu chutiya hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन