Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

वरिष्ठ पत्रकार संजय सिन्हा को ‘शुक्रिया’ के लिए मिला ‘महादेवी वर्मा पुरस्कार’

भोपाल : साहित्य अकादमी (मध्य प्रदेश परिषद्, संस्कृति विभाग, भोपाल) द्वारा पत्रकारिता जगत के चिर-परिचित व्यक्तित्व संजय सिन्हा को उनकी कृति “शुक्रिया” के लिए “अखिल भारतीय महादेवी वर्मा पुरस्कार(2017)” से सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित अलंकरण समारोह में मध्य प्रदेश शासन की संस्कृति और पर्यटन मन्त्री उषा ठाकुर द्वारा दिया गया।

संजय सिन्हा देश के एक वरिष्ठ नामचीन पत्रकार और साहित्यकार हैं। अभी तक उनके द्वारा लिखी गई 10 पुस्तकें – रिश्ते, उम्मीद, ज़िंदगी, समय, शुक्रिया, अंजोरा, सितारा, एक लड़की और इन्दिरा गाँधी, काश, 6.9 रिक्टर स्केल प्रकाशित हो चुकी हैं।

भोपाल से कॉलेज की पढाई पूरी करने के तुरंत बाद 1988 में संजय सिन्हा का चयन तत्कालीन सर्वश्रेष्ठ हिंदी अख़बार जनसत्ता में हो गया। यहाँ उन्होंने 10 वर्षों से भी अधिक समय तक सेवा देने के पश्चात् इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का रुख किया। “ज़ी न्यूज़” में रिपोर्टर के रूप में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी नई पारी की शुरुआत की। कुछ वर्ष अमेरिका में रिपोर्टर रहे। 16 वर्षों तक आज तक न्यूज चैनल में कार्यकारी सम्पादक और तेज चैनल के हेड रहे।

संजय सिन्हा अपनी सामाजिक प्रतिबद्धताएं अपनी लेखनी के माध्यम से पूरी करते आये हैं। उन्होंने सोशल साइट फ़ेसबुक पर एक वृहद् परिवार बना रखा है जहाँ वे विगत 9 वर्षों से रोज़ एक नई कहानी के माध्यम से समाज का मार्गदर्शन करते हैं। उनकी कई कहानियां स्कूल पाठ्यक्रम में शामिल की गई हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन