Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अमर उजाला के न्यूज़ एडिटर डॉ संजय सिसोदिया का पैंक्रियाज़ कैंसर से निधन

नोएडा | अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार और समाचार संपादक रहे डॉ. संजय सिसोदिया का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया। नोएडा में कार्यरत सिसोदिया पिछले कुछ महीनों से गंभीर बीमारी से लड़ रहे थे। करीब छह महीने पहले उनके पैंक्रियाज़ में कैंसर की पुष्टि हुई थी।

बीमारी बिगड़ने पर उन्हें चार दिन पहले दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार शाम करीब चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह लगभग छह बजे उनका पार्थिव शरीर एम्स से घूकना स्थित आवास पर लाया जाएगा। वहीं से सुबह 9 बजे अंतिम यात्रा हिंडन श्मशान घाट के लिए रवाना होगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

डॉ. सिसोदिया ने अपने लंबे करियर में अमर उजाला के गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और गुरुग्राम संस्करणों में महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं।

दिवंगत पत्रकार अपने पीछे पत्नी, दो बेटियां, माता-पिता और तीन भाइयों को छोड़ गए हैं। उनकी बड़ी बेटी ने इस वर्ष जोधपुर से क्रिमिनोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया है, जबकि छोटी बेटी वहीं से बीए सिक्योरिटी मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन