Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

बिहार के पत्रकारों संजीत, अमिताभ, पुष्यमित्र, संजीव को किया गया सम्मानित

संजीत मिश्रा को मिला ‘ग्लोबल बिहार एक्सीलेंस अवॉर्ड 2019’

पटना : नारी नीति फाउंडेशन तथा ब्रांड एनसी की ओर से होटल पनाश में आयोजित एक रंगारंग समारोह के दौरान बिहार के कई मीडियाकर्मियों को सम्मानित किया गया है. पत्रकार संजीत मिश्रा को ‘ग्लोबल बिहार एक्सीलेंस अवार्ड 2019’ से सम्मानित किया गया.

रविवार की शाम को आयोजित समारोह में राज्यसभा सांसद पद्मश्री सीपी ठाकुर तथा बिहार स्टेट वुमन कमिशन की अध्यक्ष दिलमणि मिश्रा ने संजीत मिश्रा समेत कई मीडियाकर्मियों को सम्मानित किया.

मिस व मिसेज ग्लोबल बिहार 2019 ग्रैंड फिनाले के दौरान सैकड़ों लोग मौजूद थे. देर रात आयोजित ग्रैंड फिनाले में विनर्स को मिस व मिसेज ग्लोबल बिहार का क्राउन पहनाया गया. मौके पर मौजूद समारोह के आयोजक बिहार के फेमस कोरियोग्राफर नीतीश चंद्रा ने बताया कि बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में कुछ अलग करने वाले सम्मानित लोगों को यह सम्मान दिया गया, जो सिलसिला आगे भी जारी रहेगा.

उन्होंने कहा कि अब हर साल यह सम्मान दिया जाएगा. लगभग दो दशक से प्रिंट व डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े संजीत मिश्रा के साथ साथ कई लोगों को यह सम्मान दिया गया. सम्मान पाने वालों में बिजनेसमैन खुर्शीद अहमद, डाक्टर अमूल्य कुमार, कौन बनेगा करोड़पति के पहले पांच करोड़ विजेता सुशील कुमार, न्यूज 24 के अमिताभ ओझा, ग्रामीण पत्रकारिता से जुड़े पुष्यमित्र, सिंगर वागीशा झा, शिक्षिका आभा चौधरी, फोटो जर्नलिस्ट संजीव कुमार आदि प्रमुख थे.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन