Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

हिन्दुस्तान की आवाज़ न्यूज़ के संपादक सत्येंद्र मिश्रा का हार्ट अटैक से निधन

अहमदाबाद। अहमदाबाद से संचालित हिन्दुस्तान की आवाज़ न्यूज़ के संपादक एवं अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) के अहमदाबाद शहर अध्यक्ष सत्येंद्र मिश्रा का सुबह हार्ट अटैक के कारण दुखद निधन हो गया। उनके अचानक चले जाने से पत्रकारिता जगत, सामाजिक संगठनों और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्येंद्र मिश्रा पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। आज सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन दुर्भाग्यवश अस्पताल पहुँचने से पहले ही रास्ते में उनका निधन हो गया।

स्वर्गीय सत्येंद्र मिश्रा अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों का परिवार छोड़ गए हैं। उनके आकस्मिक निधन से परिवार पर गहरा आघात पहुँचा है। परिजन इस दुखद घटना से स्तब्ध हैं।

सत्येंद्र मिश्रा पिछले 15 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे। उन्होंने हिन्दुस्तान की आवाज़ न्यूज़ के माध्यम से समाज से जुड़े मुद्दों, आम जनता की समस्याओं और सच्चाई को निर्भीकता से सामने रखने का कार्य किया। वे निष्पक्ष, बेबाक और जुझारू पत्रकार के रूप में जाने जाते थे।

इसके साथ ही वे अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (ABPSS) से सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे और संगठन के अहमदाबाद शहर अध्यक्ष के रूप में पत्रकारों की सुरक्षा, अधिकार और सम्मान के लिए लगातार आवाज़ उठाते रहे। पत्रकारों के हित में किए गए उनके कार्य सदैव याद किए जाएंगे।

उनका यूँ अचानक चले जाना न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे पत्रकारिता जगत और ABPSS संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। हिन्दुस्तान की आवाज़ न्यूज़ परिवार दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता है और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन