Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

डीएसपी मैडम को पत्रकारों से इतनी एलर्जी क्यों है?

मेरठ की डीएसपी साहिबा का एक ऑडियो वायरल हुआ। ऑडियो में मोहतरमा पत्रकारों को थाने में वीडियो बनाते पाए जाने पर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दे रही हैं। यह ऑडियो जब पत्रकारों के हाथ लगा तो सोशल मीडिया के जरिए छा गया। इसके बाद मेरठ पुलिस को सफाई भी देनी पड़ी.. नीचे पढ़िए ऑडियो सुनिए…


ज्ञानेंद्र शुक्ला-

मेरठ पुलिस इन सीओ के बचाव में भले ही कोई तर्क गढ़ रही हो पर इनके निर्देशों की भाषा में सभी पत्रकारों को शामिल किया गया था, एक लोकतांत्रिक देश में किसी पुलिस अफसर द्वारा इस तानाशाही शैली में दिए गए निर्देश अवांछनीय-निंदनीय हैं!!!

दरअसल, ब्रह्मपुरी की सीओ सौम्या अस्थाना का एक 29 सेकंड का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें वे मातहतों को निर्देश देती सुनाई देती हैं कि अगर कोई पत्रकार थाने के अंदर वीडियोग्राफी करता है, तो उस पर तुरंत मुकदमा दर्ज किया जाए। चहुंओर से रिझाने के सुर गूँजने के बाद मेरठ पुलिस को स्पष्टीकरण देना पड़ा है कि ये आदेश पोर्टल वालों के लिए दिए गए थे। हालाँकि की सीओ की भाषाशैली और पुलिस के स्पष्टीकरण में सामंजस्य नहीं दिखता।


सचिन गुप्ता-

मुरादाबाद में पत्रकार शाहनवाज पर FIR.. मथुरा में पत्रकार पीयूष राय पर FIR.. मेरठ में पत्रकारों को FIR की धमकी

Hello यूपी पुलिस…एक “ऑपरेशन लंगड़ा” इन पत्रकारों के लिए भी चलाइए। ये सब ज्यादा उछल कूद करते हैं। सबको अंदर डालिए। फिर देखते हैं ये पत्रकार आपके मनमाफिक कैसे काम नहीं करते…


प्रिया सिंह-

पत्रकारों से इतनी दिक्कत है तो पत्रकारिता को क्राइम की कैटेगरी में डाल दीजिए न. सिर्फ वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध को लगा रही?

ये मेरठ की DSP सौम्या अस्थाना है, इनका कहना है कि किसी भी थाने के अंदर पत्रकार द्वारा वीडियोग्राफी की जाती है तो तत्काल FIR दर्ज होगा।


मेरठ पुलिस द्वारा जारी खंडन भी पढ़ें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन