Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

सौरभ द्विवेदी और संजय शर्मा ने डिजिटल पत्रकारिता को नई बुलंदी दी है!

साहब दीन यादव-

डिजिटल मीडिया के मौजूदा दौर में आज का दिन अपने आप में खास है। कारण हैं…. इस क्षेत्र के दो ऐसे नाम, जिन्होंने न सिर्फ़ प्लेटफॉर्म बदले, बल्कि सोच, भाषा और पत्रकारिता की दिशा ही बदल दी..!

एक तरफ़ हैं The Lallantop के संस्थापक संपादक Saurabh Dwivedi जी… जिन्होंने यह साबित किया कि विजुअल मीडिया सिर्फ़ टीवी स्टूडियो की चारदीवारी तक सीमित नहीं है… उन्होंने उस समय डिजिटल की दुनिया में कदम रखा… जब TV मीडिया खुद को सबसे ताक़तवर मानता था… सौरभ जी ने बताया कि कहानी कहने का अंदाज़ बदला जाए तो दर्शक खुद रास्ता बना लेते हैं…. इंडिया टुडे जैसे बड़े ब्रांड का साथ ज़रूर मिला, लेकिन पहचान, भरोसा और प्रभाव उन्होंने अपनी मेहनत, भाषा और संवेदनशीलता से कमाया…

आज हालात ये हैं कि टीवी मीडिया को भी डिजिटल की ओर झुकना पड़ा… और कहीं न कहीं उसकी नींव सौरभ जी जैसे लोगों ने ही रखी…!

आज जब सौरभ जी ने लल्लनटॉप को अलविदा कहा है… तो यह अंत नहीं बल्कि एक नए अध्याय की भूमिका है… ईश्वर से यही कामना है कि आप जल्द एक नया संस्थान खड़ा करें और फिर से कुछ ऐसा रचें, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए मिसाल बने।

दूसरी ओर हैं 4PM News Network के संपादक आदरणीय Sanjay Sharma सर… जिन्होंने लखनऊ में बैठकर डिजिटल पत्रकारिता को वह ऊंचाई दी… जहां पहुंचना आज बड़े-बड़े यूट्यूब चैनलों का सपना बन गया है… एक छोटे से दफ़्तर से शुरू हुए सफर में जब उन्होंने आम जनता के मुद्दों को उठाना शुरू किया… ब्यूरोक्रेसी की पोल खोलना शुरू किया… और सरकार को आईना दिखाना शुरू किया तो दर्शकों ने उन्हें हाथों-हाथ ले लिया और फिर दर्शकों से ऐसा रिश्ता बना कि वो फिर कभी टूटा ही नहीं..!

दर्शकों ने संजय सर को सिर्फ़ देखा नहीं, अपनाया भी… उनसे ऐसा रिश्ता बना जो आज भी अटूट है और जो भी उनके साथ काम करता है, वह एक बात ज़रूर कहता है…. “ऐसा बॉस हर संस्थान में नहीं होता”

आज संजय सर का जन्मदिन है… इस मौके पर बस इतना ही कहना है कि आप यूं ही बुलंदियों को छूते रहें… आपने जो लकीर खींची है… वह इतनी गहरी हो कि कोई दूसरा उसे दोहरा न सके..!

एक ओर जन्मदिन… दूसरी ओर चैनल को अलविदा कहना… आज का दिन डिजिटल मीडिया के लिए सिर्फ़ संयोग नहीं इतिहास है… आप दोनों को उज्ज्वल भविष्य, नई ऊंचाईयों और अनगिनत सफलताओं की ढेरों शुभकामनाएं…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Manoj Kumar

    January 6, 2026 at 10:26 am

    Kya yaar do’nt compare saurabh with sanjay. Sanjay ka interview dekh kejriwal wala. Kitna chhat raha tha. Bhadas ki tarif kar di usne. To bhadas uski tarif karne me laga rhta. Ex sapai (SP) hai sanjay ji.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन