Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

health

कैंसर से पीड़ित पत्रकार रवि प्रकाश को इस प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए चुना गया है!

Nirala Bidesiya-

शानदार, जबर्दस्त, जिंदाबाद वाली खबर है. ऐसी खबर, जिससे मन गदगदाया हुआ है. प्रसन्नता सातवें आसमान पर भी. गर्व और गौरव का भाव मन में हिलोरे मार रहा है. कैंसर पर काम करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी संस्था IASLC (International Association For The Study Of Lung Cancer) ने प्रिय साथी, वरिष्ठ पत्रकार भाई रविप्रकाश को इस साल के प्रतिष्ठित Patient Advocacy Educational Award के लिए चुना है.

सितंबर में San Diego में होने वाले World Confrence On Lung Cancer (WCLC) -24 में रवि को यह पुरस्कार मिलेगा.

खुद कैंसर के लास्ट स्टेज के मरीज रवि भाई जिस जिवटता, सकारात्मकता के साथ जीवन के हर दिन का उपयोग इस संसार को सुंदर बनाने में कर रहे हैं, वह प्रेरक है. जीवन और मरण का क्या?

विवेकानंद ने तो कहा ही था कि मृत्यु सबके जीवन का शाश्वत सत्य है. और यह भी सत्य है कि बतानेवाला कोई नहीं कि कब कौन दुनिया से जाए. तय हमें करना होता है कि हम जीवन को गणित बनाकर, नफा-नुकसान का मशीन बनाकर जीते हैं कि हर दिन शाम को यह हिसाब लगाकर सोते हैं कि आज कुछ भी सकारात्मक किया या नहीं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन