Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

टीवी9 भारतवर्ष से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार शैलेश रंजन!

रिष्ठ पत्रकार शैलेश रंजन को टीवी9 भारतवर्ष ने अपना नया इनपुट एडिटर नियुक्त किया है। सटीक रिपोर्टिंग और संपादकीय कुशलता के लिए पहचाने जाने वाले शैलेश इससे पहले जागरण न्यू मीडिया में इनपुट हेड (वीडियो डिपार्टमेंट – न्यूज & इंफो) के पद पर कार्यरत थे।

शैलेश रंजन का पत्रकारिता करियर दो दशक से अधिक समय तक फैला हुआ है। उन्होंने सहारा समय से वर्ष 1999 में बतौर ट्रेनी अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद वे दूरदर्शन में संवाददाता के रूप में जुड़े और फिर 2002 में आजतक में प्रोड्यूसर की भूमिका निभाई। उसी साल अक्टूबर में उन्होंने जी न्यूज जॉइन किया, जहां करीब 20 साल तक अपनी सेवाएं दीं।

जी न्यूज के इनपुट हेड रहते हुए उन्होंने कई महत्वपूर्ण खबरों को कवर किया। इसके बाद वे नीतिरीति नामक डिजिटल स्टार्टअप के एडिटर बने और फिर जागरण न्यू मीडिया का हिस्सा बने।

शैलेश रंजन को विशेष रूप से लीगल रिपोर्टिंग का गहरा अनुभव है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट की रिपोर्टिंग में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई। उनकी विश्लेषणात्मक दृष्टि और तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए उन्हें मीडिया जगत में खास सम्मान प्राप्त है।

पत्रकारिता में करीब 25 वर्षों से सक्रिय शैलेश ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन