Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

दैनिक जागरण ने शराब की खबर में अखिलेश यादव की फोटो छापी, सोशल मीडिया पर हो रही किरकिरी


लखनऊ । कोरोना लॉकडाउन में अखबार भी पगला गए लगते हैैं। ऊटपटांग खबरेें छापे जा रहे हैं। अब दैनिक जागरण के गोरखपुर एडिशन ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की फ़ोटो शराब की एक ख़बर में बेमतलब प्रकाशित कर दी है।

दैनिक जागरण ने लखनऊ की एक शराब से जुड़ी खबर में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का फोटो लगा दिया है जबकि अखिलेश का उस खबर से दूर दूर तक कोई लेना देना नहीं है। अखिलेश का फोटो लगी यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग दैनिक जागरण की किरकिरी कर रहे हैं।

समाजवादी पार्टी ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से खबर का खण्डन किया है और दैनिक जागरण से माफी की मांग की है। सपा ने लिखा है कि – “दैनिक जागरण अखबार के गोरखपुर संस्करण में राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी एवं पूर्व मुख्यमंत्री माननीय सांसद श्री अखिलेश यादव जी की तस्वीर गलत तरीके से छापने पर माफी मांगे समूह। दोषी पर हो कार्रवाई। नहीं तो होगी वैधानिक कार्रवाई एवं बहिष्कार। घोर निंदनीय”।

Local News Community
2 Comments

2 Comments

  1. मनीष दुबे

    April 24, 2020 at 6:45 pm

    कई लोग तो गोस्वामी जी को फॉलो करने के लिए झोकमझोंक लगेंगे. स्वामी क्या पता कब कह दें, तोहफा कबूल करो.

  2. Mahesh sharma

    April 24, 2020 at 7:14 pm

    राजनैतिक दलों की तर्ज पर मीडिया में भी योग्यता के मापदंड को दरकिनार करने के यही परिणाम होंगे। अखबार और चैनल बाले 10 से 20 हजार रुपये में कम पढ़े लिखे अनुभवहीन पेंटर , इलैक्ट्रिशियन और न जाने किन किन को ब्यूरोचीफ का लैटर थमाकर दलाली और ब्लैकमेलिंग करने का लाइसेंस दे दे रहे हैं , तो यह होना तो निश्चित है ही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन