


उज्जवल शुक्ला-
लखनऊ में नईदुनिया के राज्य संपादक सद्गुरु शरण अवस्थी जी के सुपुत्र शाश्वत और दैनिक जागरण बनारस के संपादक संजय मिश्रा जी की सुपुत्री वर्षा के विवाह समारोह में सपरिवार शामिल होकर नवयुगल को मंगलमय वैवाहिक जीवन हेतु शुभकामनाएं दीं। समारोह में उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप्र सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, ब्रजेश पाठक जी सहित कई मंत्री और विधायक शामिल हुए।
आनंद राय-
दैनिक जागरण, वाराणसी के स्थानीय संपादक मेरे तीन दशक पुराने मित्र संजय मिश्र की सुपुत्री आयुष्मती वर्षा और नई दुनिया (मध्य प्रदेश) के राज्य संपादक बड़े भाई सद्गुरु शरण अवस्थी जी के सुपुत्र चिरंजीव शाश्वत के वैवाहिक समारोह में शामिल हुए। वर्षा और शाश्वत के जीवन की नई शुरुआत पर मंगलकामना, हार्दिक बधाई और आशीर्वाद! इससे पहले औरैया में तिलक समारोह और अन्य कार्यक्रमों की यादगार तस्वीरें।


शिवा अवस्थी-
22 नवंबर..अच्छा दिन, लखनऊ में दैनिक जागरण समूह के कार्यकारी संपादक आदरणीय अग्रज एवं मार्गदर्शक विष्णु प्रकाश त्रिपाठी जी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की गरिमामयी उपस्थिति…..उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह जी से अर्से बाद भेंट..


मौका अग्रज आदरणीय सदगुरु शरण अवस्थी जी (राज्य संपादक नई दुनिया मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़) के बेटे चिरंजीव शाश्वत व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के संपादक संजय मिश्रा जी की सुपुत्री सुश्री वर्षा के शुभ पाणिग्रहण संस्कार का…अग्रज उत्तराखंड हल्द्वानी से आए डा. राघवेंद्र चड्ढा जी, कपिल जायसवाल, मध्य प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, बिहार के कई संपादक मंडल समेत तमाम शुभचिंतक, बड़े-छोटे भाई व मित्र भी मिले..सुखद दिन बीता..आप सबकी शुभकामनाएं व स्नेह बना रहे..
सौरभ मालवीय-
लखनऊ में श्री संजय मिश्रा जी , सम्पादक दैनिक जागरण (वाराणसी) की सुपुत्री की शुभ विवाह में सम्मिलित होकर स्वर्णिम दाम्पत्य जीवन की हार्दिक शुभकामनायें और बधाई दी.!!

दैनिक जागरण वाराणसी के संपादक संजय मिश्र जी की बिटिया की शादी में पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज ने वर-वधू को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, प्रदेश सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वतन्त्र देव सिंह, मुरादाबाद के विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, पल्हना ब्लाक प्रमुख अनुराग सिंह सोनू, मऊ जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय समेत अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपना आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी।
-मोहन राव



