Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह के नाम से कोई दूसरा शख्स चला रहा है एक फेक ट्विटर एकाउंट

वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह को जब किसी ने सूचित किया कि आजकल आप कुमार विश्वास की तारीफ में खूब ट्वीट किए जा रहे हैं तो उनके कान खड़े हो गए. उन्होंने जवाब दिया कि वे गाहे-बगाहे ही ट्विटर पर जाते हैं. जब उन्हें उनका ट्वीटर एकाउंट दिखाया गया जिसे हजारों लोग फालो करते हैं तो वो दंग रह गए. उन्होंने इसे फेक एकाउंट बताया.

हालांकि फेक एकाउंट की किसी शातिर दिमाग शख्स ने सेटिंग इस तरह की गई थी कि वह कहीं से फेक लग नहीं रहा था. हूबहू वही फोटो फेक एकाउंट पर भी है जो शेष नारायण सिंह के असली एकाउंट पर है. बस नाम की स्पेलिंग और ट्विटर एकाउंट के नाम में हेरफेर है. शेष नारायण सिंह ने फौरन इसकी लिखित शिकायत पुलिस-प्रशासन से कर दी है. उन्होंने बताया कि वह इस मामले के तह तक जाएंगे और पता लगवा कर रहेंगे कि आखिर कौन सज्जन हैं जिन्हें ट्वीटर पर सक्रिय रहने के लिए दूसरे के नाम पहचान का सहारा लेना पड़ा.

ट्विटर पर शेष नारायण सिंह के फेक एकाउंट के कुछ स्क्रीनशाट्स देखें…

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन