Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

कैंसर ने जौनपुर के वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण पाठक को भी हराया

अधिवक्ता के साथ दो दशक तक रहे राष्ट्रीय सहारा के ब्यूरो प्रमुख… राजनीतिज्ञों, समाजसेवियों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि… जौनपुर। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण पाठक एडवोकेट का सोमवार को निधन हो गया जिसकी जानकारी होने पर पत्रकारिता जगत सहित पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गयी। देखते ही देखते नगर के मधारे टोला स्थित श्री पाठक के आवास पर लोगों का तांता लग गया।

परिजनों के अनुसार वह पिछले काफी दिनों से कैंसर जैसी गम्भीर बीमारी से ग्रसित थे जिनका उपचार इलाहाबाद के कमला नेहरू कैंसर अस्पताल में चल रहा था। कैंसर से हाल-फिलहाल देश में मरने वालों की तादाद में भारी बढ़ोत्तरी हुई है. केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार और खेल पत्रकार रोशन सेठी का आजकल में ही कैंसर से निधन हुआ।

लगभग 65 वर्षीय श्री पाठक वाराणसी से प्रकाशित समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा के दो दशक तक ब्यूरो प्रमुख रहने के साथ ही शासन द्वारा मान्यताप्राप्त पत्रकार भी थे। वर्तमान में वह वाराणसी से प्रकाशित समाचार पत्र हिन्दुस्तान के अभिकर्ता के साथ ही लखनऊ से प्रकाशित मासिक पत्रिका प्रश्न प्रहर के ब्यूरो प्रमुख थे।

श्री पाठक को उपचार हेतु सोमवार को इलाहाबाद ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उन्होंने अंतिम सांस ली। वह अपने पीछे विवाहित एक पुत्र-एक पुत्री के अलावा एक अविवाहित पुत्र सहित पत्नी को छोड़ गये हैं। उनका अंतिम संस्कार नगर से सटे राम घाट पर किया गया जहां मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र शकुन पाठक ने दी।

इस मौके पर तमाम राजनीतिज्ञों, अधिकारियों, समाजसेवियों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, शुभचिंतकों ने नम आंखों से श्री पाठक को अंतिम विदाई दिया।

जौनपुर से रामजी की रिपोर्ट.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन