Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

अलीगढ़ पुलिस ने कवरेज कर रहे प्रधान संपादक को भेजा जेल

जियाउर्ररहमान-

अलीगढ़ । पंचायत चुनाव की मतगणना में अलीगढ़ पुलिस ने एक पत्रकार को ही शांतिभंग में जेल भेज दिया। पत्रकार का कुसूर इतना था कि वह मतगणना में लगी पुलिस द्वारा कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने की कवरेज करने लगा था । थाना लोधा क्षेत्र के ब्लॉक लोधा के वोट विवेकानंद कॉलेज में खुल रहे थे । सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर दो मई को मास्क और शारीरिक दूरी के पालन के साथ मत पेटिकाओं को खोला जा रहा था । वहीं लोधा पुलिस खुद नियमों की धज्जियां उड़ाने में लगी थीं जिसकी कवरेज शेष प्रश्न के संपादक प्रदीप शर्मा ने की । पुलिस को खुद की कवरेज होना इतना नागवार गुजरा की संपादक को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए पत्रकार प्रदीप शर्मा को सोमवार को शांतिभंग में जेल भेज दिया ।

खबर के अनुसार साप्ताहिक अखबार शेष प्रश्न के प्रधान संपादक प्रदीप शर्मा दो मई को विवेकानंद कॉलेज के बाहर वोट खुलने की कवरेज कर रहे थे, जब संपादक की नजर पुलिस कर्मियों पर पड़ी तो दंग रह गये जो पुलिस बिना मास्क के जनता के साथ दुर्वव्यवहार और चालान करती है वही पुलिस नियमों की धज्जियां उड़ा रही थी । प्रदीप शर्मा ने पुलिस कर्मियों को कैमरे में कैद किया ही था कि पुलिस कर्मियों ने दंबंगई दिखाते हुए संपादक को हिरासत में लेकर हवालात में मुजरिम की तरह डाल दिया और रात भर थाने में रखने के बाद दूसरे दिन सोमवार को जेल भेज दिया। पुलिस के रवैय्ये की पत्रकार जगत निंदा कर रहा है ।

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. Rahul sisodiya

    May 4, 2021 at 9:45 pm

    जूते मारने चाहिऐ ऐसे हरामी पुलिस कर्मियों में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन