Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

एक समय मुंबई के टॉप क्राइम रिपोर्टर रहे शिवा देवनाथ का निधन!

आनंद त्रिपाठी-

शिवा देवनाथ (Shiva Devnath) एक ज़माने में मुंबई के सबसे नामचीन क्राइम रिपोर्टर! जिसकी खबरें मिड डे अखबार के फर्स्ट पेज पर छपती थीं। करीब 20 साल पहले जब मैं नया-नया इस फील्ड में आया था तब शिवा की तूती बोलती थी!

क्राइम की खबरों के लिए कई बार फोन करते थे उसे! वो हिंदी भी तू तड़ाक करके बोलता था ..आनंद मेरा बात सुन ….मई बोला न तेरे को …पर वो भी किसी को कभी बुरा नहीं लगा…उसका अंदाज़ ही ऐसा था…

शिवा देवनाथ

सालों बाद आदर्श नगर में एक छोटी सी ऑफिस खोली जिसमें कई बार शाम में हम आकर बैठक जमाए! बड़ा बेफिकरा लापरवाह सा था …लगता था कोई चिंता नहीं है ….एकदम मस्त… पिछले महीने भी उससे दो तीन बार मिला …वही अंदाज़….मेट्रो की सीडी चढ़ते समय उसे पसीना आया तो मैंने कहा अबे बीपी की दवाई नहीं लेता क्या? तो बोला बंद कर दिया है…कौन लेगा बे रोज-रोज….

फिर उसके बीमार होने की अचानक खबर आई !!

फिर कल रात वो चला गया ….वहीं जहां से कोई आता नहीं…सोचता हूँ इंसानी जीवन यही है ?

शिवा तू याद आएगा बे ….हमेशा ….हमेशा …..

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन