Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

श्री टाइम्स ने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए श्रमायुक्त से फिर मांगा एक हफ्ते का समय

मीडिया जगत में फजीहत झेल रहा दैनिक श्री टाइम्स न्यूज पेपर का प्रबंधन कर्मचारियों को वेतन देने में एक फिर अपने को असमर्थ बताते हुए एक हफ्ते का समय मांगा है। बताते चलें कि कर्मचारियों का अक्टूबर महीने से वेतन पेडिंग है। पैसा मांगने पर प्रबंधन द्वारा फटकार मिली और बगैर सूचित किए तानाशाही दिखाते हुए दफ्तर से बाहर कर दिया। तब कर्मचारियों ने श्रम विभाग में जाकर वेतन के लिए गुहार लगाई।

श्रम विभाग ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए श्री टाइम्स प्रबंधन को नोटिस जारी किया। प्रबंधन ने 15 अप्रैल तक लिखित रूप से वेतन देने का समय मांगा। तब तक कर्मचारियों ने इंतजार भी किया लेकिन एक बार फिर से उन्हें तब निराशा हाथ लगी जब 15 अप्रैल को श्रम विभाग में फिर से वेतन न मिलने की शिकायत की। कर्मचारियों ने बताया कि जब श्री टाइम्स के प्रशासन विभाग से वेतन की मांग की तो एचआर ने अपना पल्ला झाड़ते हुए प्रबंधन से बात करने को कहा। समय देने के बाद भी वेतन न मिलने की जानकारी जैसे ही श्रमायुक्त लखनऊ को हुई तो उन्होंने तत्काल श्री ग्रुप के अधिकारी उमेश आजाद को फोन पर वेतन देने के लिए कहा तो उन्होंने फिर से एक हफ्ते के लिए समय मांगा।

Local News Community
1 Comment

1 Comment

  1. sonam

    April 27, 2015 at 10:03 am

    ye chor sansthan hai.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन