Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पीटीआई से श्रेया जैन और टीवी9 से प्रीती साहनी के बारे में सूचनाएं!

सीनियर फोटो जर्नलिज्म और विज़ुअल एडिटिंग के क्षेत्र में सक्रिय श्रेया जैन ने प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया (PTI) में Photo Desk Editor के रूप में अपनी नई भूमिका संभाल ली है। श्रेया जैन ने इस उपलब्धि को साझा करते हुए कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि शांत और निरंतर किया गया काम भी अपनी पहचान बनाता है।

श्रेया जैन अब देश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित समाचार एजेंसी में फोटो डेस्क एडिटिंग की जिम्मेदारी निभा रही हैं। उनकी भूमिका में समाचारों की विज़ुअल प्रस्तुति, फोटो चयन, एडिटिंग और न्यूज़ स्टोरीज़ के साथ प्रभावी विज़ुअल तालमेल सुनिश्चित करना शामिल है।


RP–Sanjiv Goenka Group के अंतर्गत आने वाले Fortune India और OPEN Media की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) प्रीति साहनी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, प्रीति साहनी अगले सप्ताह TV9 Media Network में एक सीनियर लीडरशिप भूमिका संभालने जा रही हैं।

प्रीति साहनी को जनवरी 2024 में Fortune India और OPEN Media का CEO नियुक्त किया गया था। इस दौरान उन्हें दोनों प्रतिष्ठित ब्रांड्स के संपादकीय और बिजनेस तालमेल को मजबूत करने, साथ ही प्रिंट और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अगले चरण की ग्रोथ को आगे बढ़ाने की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

अपने कार्यकाल के दौरान प्रीति साहनी ने ब्रांड पोजिशनिंग को स्पष्ट करने, कंटेंट स्ट्रैटेजी को धार देने और तेजी से बदलते मीडिया परिदृश्य में संस्थानों को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन