Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

श्वेता भट्टाचार्य ने ज़ी हिंदुस्तान संग नई पारी शुरू की

अपने बेबाक़ अंदाज़ के लिए पहचानी जाने वालीं पत्रकार व सीनियर एंकर श्वेता भट्टाचार्य ने अपनी नई पारी का आग़ाज़ Zee Hindustan से किया है.

इससे पहले वो अमिताभ अग्निहोत्री के साथ R9TV में बतौर सिनीयर ऐंकर और प्राइम टाइम की फ़ेस थीं चैनल में हुए उलटफेर के बाद श्वेता को R9TV से इस्तीफ़ा देना पड़ा। इस्तीफ़ा तब हुआ जब श्वेता के साथ पूरा परिवार कोरोना संक्रमित था।

इससे पहले वो सूर्या समाचार में पुण्य प्रसून वाजपेयी टीम की महत्वपूर्ण सदस्य और प्राइम टाइम फ़ेस रहीं हैं। सूर्या समाचार में Yuva कार्यक्रम काफ़ी चर्चा में भी रहा।

माना जा रहा है कि ZEE HINDUSTAN में मैनेजिंग एडिटर शमशेर सिंह के नेतृत्व में श्वेता को महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी जा सकती है।

मूलतः पटना, बिहार की श्वेता ने अपने करियर की शुरुआत फ़िल्म निर्माता प्रकाश झा के साथ महुआ चैनल से की थी। वहाँ से ETV हैदराबाद (वर्तमान में न्यूज़18 नेट्वर्क) का रुख़ किया और क़रीब 4 साल एंकरिंग की। वहां से उन्होंने दिल्ली आने का फ़ैसला लिया और फोकस टीवी में संजीव श्रीवास्तव के नेतृत्व में काम किया और यहाँ भी श्वेता प्राइम टाइम फेस रहीं। श्वेता को 10 सालों से ज़्यादा का मीडिया का अनुभव है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन