Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

पांच वीडियो पर 5 मुकदमे, डर जरूर लगता है लेकिन लड़ते रहना है- श्याम मीरा सिंह

सदगुरू के संबंध में बनाए गये वीडियो को कोर्ट द्वारा हटवाए जाने और एफआईआर दर्ज होने के बाद पत्रकार/यूट्यूबर श्याम मीरा सिंह का एक ट्वीट सामने आया है। इस ट्वीट में उन्होंने वीडियो दर वीडियो हो रहे मुकदमों और उनसे जुड़ी मुश्किलों पर बात की है। उन्होंने लिखा है कि आजकल हर वीडियो पर डर लगता है, केस न हो जाए। लेकिन वह हार मानने वाले नहीं हैं। नीचे देखें…


श्याम मीरा सिंह-

  1. डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम द्वारा दायर मानहानि का मुकदमा।
  2. त्रिपुरा सरकार द्वारा 2021 से UAPA (Unlawful Activities Prevention Act) के तहत मामला।
  3. गाजियाबाद में दर्ज एक एफआईआर।
  4. सद्गुरु (जग्गी वासुदेव) द्वारा दायर एक और मानहानि का मुकदमा।
  5. जयपुर में सद्गुरु से जुड़े वीडियो को लेकर एक नई एफआईआर।

इस पर मुझे वेल्श कवि डिलन थॉमस की प्रसिद्ध कविता “Do not go gentle into that good night” याद आती है। यह कविता संघर्ष, विद्रोह और हार न मानने की भावना को दर्शाती है।

विशेष रूप से यह पंक्ति— “Rage, rage against the dying of the light”

मतलब- अंधकार या संकट के समय भी हमें हार नहीं माननी चाहिए, बल्कि पूरे जोश और साहस के साथ लड़ते रहना चाहिए।

ट्वीट के अगले हिस्से में श्याम मीरा सिंह ने यह भी जोड़ा कि-

कोर्ट्स में केसेज सालों चलते हैं। सैकड़ों पन्नों की फाइलें जमा करनी पड़ती हैं। कोर्ट केस सबसे थकाऊ काम होते हैं। आजकल हर वीडियो पर डर लगा रहता है। पता नहीं किस वीडियो पर केस हो जाए। और फिर सालों के लिए कोई नया केस जुड़ जाए। समृद्ध लोगों के लिए केस ईजी होते हैं, हमारे लिए मुश्किल


पढ़िए भड़ास एडिटर यशवंत क्या लिख रहे हैं श्याम मीरा के बारे में-

https://x.com/yashbhadas/status/1906408254365728785?s=46

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन