Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

रिपब्लिक भारत से विदा लेकर वनइंडिया से जुड़े पत्रकार सिद्धार्थ पुरोहित

रिपब्लिक भारत के, डिजिटल सेक्शन में बतौर सीनियर प्रोड्यूसर (इंटरनेशनल रिलेशन्स) के रूप में कमान संभाल रहे सिद्धार्थ पुरोहित ने अपने करियर में एक और गियर शिफ्ट कर दिया है. सिद्धार्थ ने 6 अप्रैल रिपब्लिक वर्ल्ड से अपनी पारी को विराम दे दिया और 14 अप्रैल को वन इंडिया मीडिया ग्रुप के साथ कामकाज शुरू कर दिया.

सिद्धार्थ पुरोहित ने यहां चीफ-सब-एडिटर, इंटरनेशनल रिलेशन्स ज्वॉइन किया है और यहां वह इंटरनेशनल डेस्क को भी लीड करेंगे।

सिद्धार्थ पुरोहित ने रिपब्लिक में विदेश मामलों पर कई आयाम स्थापित किए और रिपब्लिक भारत को यू ट्यूब पर 21 मिलियन की प्रॉपर्टी से 26.7 मिलियन तक की प्रॉपर्टी बनाने में सहयोग किया.

मध्य प्रदेश के चंबल इलाके के रहने वाले सिद्धार्थ पुरोहित ने IND24 MP-CG से करियर की शुरूआत की थी, उसके बाद वे ABP News की नेशनल टीम में भी रिपोर्टर भी रहे. बाद में उन्हें पॉलिटकल बीट दे दी गई थी. यहां के बाद अगली पारी में Zee News के मध्य प्रदेश ब्यूरो की भोपाल से कमान संभाली, तब उन्होंने मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार के दौरान हुए हनीट्रैप कांड के धागे खुलवा दिए थे और इंदौर में कई सरकारी संपत्तियों से माफियाओं के कब्जा को लेकर न सिर्फ मुहिम चलाने को लेकर चर्चा में रहे.

बाद में जब इंदौर में जान को खतरा महसूस हुआ तो वापस दिल्ली में आमद दर्ज कराई और दिल्ली दंगे में भी रिपोर्टिंग की. अब सिद्धार्थ अपनी नई पारी वनइंडिया के साथ शुरू कर चुके हैं.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन