Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

मध्य प्रदेश

सिंहस्थ में पत्रकारों से अभद्रता करने वाले अधिकारी पर कार्रवाई की मांग

भोपाल। महाकाल की नगरी उज्जैन में आयोजित सिंहस्थ के दौरान पुलिस विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा पत्रकारों से अभद्रता की खबर आए दिन सुनने को मिल रही है। व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में असफल रहे पुलिस विभाग के अधिकारियों ने अपनी गलतियों को छुपाने के लिए पत्रकारों को बेइज्जत करना प्रारंभ कर दिया है। आज तो उज्जैन में पदस्थ एडीजी स्तर के अधिकारी ने पत्रकारों को अपने हद में रहने की चेतावनी दे डाली।

पुलिस विभाग के मुखिया सुरेन्द्र सिंह से आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णमोहन झा ने दूरभाष पर बात कर पुलिस विभाग के अधिकारियों के व्यवहार पर सुधार की मांग के साथ-साथ पत्रकारों को स्वतंत्र रूप से कार्य करने का उचित माहौल उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। साथ ही उन्होंने डीजीपी को अवगत कराया है कि पत्रकार समाज के सजग प्रहरी के रूप में रात दिन एक कर कार्य कर रहे है। समय-समय पर पुलिस प्रशासन को भी हम अव्यवस्थाओं से अवगत कराते रहे है। आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं उज्जैन के युवा पत्रकार सचिन कासलीवाल ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पुलिस प्रशासन ने अपने रूख में परिवर्तन नहीं किया तो आईएफडब्ल्यूजे प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करेगा।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन