Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर से जुड़ी 5.5 करोड़ की 8 संपत्ति की नई जानकारी, जांच की मांग

लखनऊ- आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने यूपी के ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, उनकी पत्नी और उनसे जुड़े तीन ट्रस्ट द्वारा पिछले कुछ वर्षों में किए गए भारी खरीद फरोख्त के संबंध में जांच की मांग की है.

मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में उन्होंने कहा है कि सोमेंद्र तोमर द्वारा वर्ष 2017 और 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल शपथ पत्रों के अनुसार इस अवधि में सोमेंद्र तोमर की कुल आय रु 43 लाख और उनकी पत्नी की कुल आय रु 29 लाख अंकित है. इस प्रकार इस अवधि में उन दोनों की कुल आय 72 लाख रुपए है.

इसके विपरीत इस 5 वर्ष की अवधि में सोमेंद्र तोमर की कुल चल और अचल संपत्ति की वृद्धि 1.85 करोड़ और उनकी पत्नी की चल और अचल संपत्ति की कुल वृद्धि 28 लाख रुपए दिखती है, अर्थात इस अवधि में उन दोनों के कुल संपत्ति की वृद्धि 2.13 करोड़ दिखती है, जो उनकी कुल आय से लगभग तीन गुना जान पड़ती है.

इसके अलावा सोमेंद्र तोमर से जुड़े तीन ट्रस्ट, शांति निकेतन ट्रस्ट, विनायक एजुकेशनल ट्रस्ट तथा नीलकंठ एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा पिछले कुछ वर्षों में लगभग 15 करोड रुपए की संपत्ति खरीदने के तथ्य सामने आए हैं.

इसमें शांति निकेतन ट्रस्ट द्वारा लगभग 10.5 करोड रुपए में 47000 वर्ग मीटर भूखंड खरीदे जाने के संबंध में उन्होंने पूर्व में शिकायत की थी. इसके बाद सोमेंद्र तोमर से जुड़े विनायक एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा 1.4 करोड रुपए और नीलकंठ एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा 3.5 करोड रुपए के भूखंड खरीदने और स्वयं सोमेंद्र सोमर के नाम 70 लाख रुपए के भूखंड खरीदने के तथ्य भी सामने आए हैं.

अमिताभ ठाकुर ने एक राज्य मंत्री और उनसे जुड़े ट्रस्ट द्वारा पिछले 3 वर्षों में इतनी भारी मात्रा में भूखंडों के क्रय की जांच को आवश्यक बताते हुए मुख्यमंत्री से तत्काल जांच की मांग की है.

राज्य मंत्री श्री सुरेंद्र तोमर के संबंध में भेजी गई शिकायत की प्रति देखें…

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन